अपने अलग-अलग कंटेस्टेंट्स की वजह से लगातार सुर्खियों में बने बिग बॉस सीजन 10 की हर हलचल पर लोगों की नजर है। इस सीजन में आम आदमियों को सेलेब्स के साथ लाइम लाइट में आने का मौका मिलेगा। इन कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट अब बाहर आ चुकी है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के लोग शामिल हैं। कोई एक्टर तो कोई बिजनेसमैन सब एक से बढ़कर एक। ऐसे में इन सब के बीच इस बार एक टीचर की एंट्री भी हो रही है। बिग बॉस शो की वजह से लाइम लाइट में आए इन टीचर का नाम नवीन प्रकाश है। नवीन बिहार के एक झाझा के रहने वाले हैं।

टीचर नवीन प्रकाश को पढ़ने, लिखने और गाने सुनने का बेहद शौक है। स्कूल में बच्चों की क्लास लेने वाले नवीन जल्द सलमान खान की क्लास में नजर आने वाले हैं। बिहार के नवीन ने दिल्ली यूनीवर्सिटी से पढ़ाई की है और फिलहाल दिल्ली में ही रहते हैं। एक टीचर के अलावा नवीन एक कवि, एक्टिविस्ट और एक पब्लिक स्पीकर भी हैं। नवीन यूपीएससी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के मार्गदर्शक भी हैं। स्टूडेंट लीडर के तौर पर नवीन ने CSAT पेपर अपने विचार रखे थे। उन्होंने बताया था कि किस तरह गांव के इलाकों में पढ़ रहे बच्चों को यह नुकसान पहुंचा सकता है। वह बच्चे जो इंग्लिश में ज्यादा अच्छे नहीं हैं उनके लिए यह एक परेशानी बन सकता है। एक आम आदमी के तौर पर पहचाने जाने वाले नवीन अपने स्टूडेंट्स के लिए मसीहा हैं।

Bigg Boss 10: सामने आए 13 कंटेस्टेंट के नाम की लिस्ट; जानिए कौन होंगे बिग बॉस के मेहमान

[jwplayer 6ocdF84V]

नवीन के अलावा शो में काजोल भी आने वाली हैं। यह एक्ट्रेस काजोल नहीं बल्कि यूट्यूबर काजोल त्यागी हैं। काजोल मुंबई की रहने वाली हैं। उन्हें डांस और एक्सरसाइज करना पसंद है। आप काजोल त्यागी तो एक फिटनेस फ्रीक भी कह सकते हैं। काजोल खुद को बागी यानि रिबेल कहती हैं। काजोल एक बेहतरीन डांसर हैं और डांसिंग को फिट रहने का एक जरिया मानती हैं। काजदोल पहली बार यूटीवी बिंदास के शो ‘बिग स्विच’ के जरिए लाइम लाइट में आई थीं। एक्टिंग के अलावा काजोल सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर भी अपने फॉलोअर्स के लिए तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। खुद के बारे में काजोल का कहना है कि कभी वह एक इमोश्नल फूल हैं तो कभी इतनी इमपेशेंट हैं कि इंतजार करवाने पर किसी को मार भी सकती हैं। काजोल के अलावा शो में एक देसी मुंडा भी आने वाला है जिसकी नाक पर गुस्सा सवार रहता है।

Read Also:बिग बॉस सीजन 10 में मेहमान बनकर आएंगी काजोल, कंटेस्टेंट्स को देंगी कड़ी टक्कर

Read Also:तो बात पक्की है! Bigg Boss 10 में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण