Tarak mehta ka ooltah chashmah Munmum Dutta: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में जगह बना चुकी हैं। शो में ग्लैमरस अवतार में नजर आने वालीं मुनमुन रियल लाइफ में भी वैसी ही हैं। ‘तारक मेहता’ शो में मुनमुन ‘बबिता जी’ का रोल अदा कर रही हैं। अपनी रोल के कारण मुनमुन को लोग आज घर-घर ‘बबिता जी’ के नाम से ही जानते हैं। मुनमुन की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना आसान नही है। सोशल मीडिया पर ‘बबिता जी’ अक्सर अपने फैन्स के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के वनपीस ड्रेस लेकर थ्री पीस सूट की तस्वीरें फैन्स का दिल जीत रही हैं।

रेड कलर के वन पीस ड्रेस में मुनमुन दत्ता को देखकर फैन्स बेहद खुश हैं। तस्वीर के कमेंट बॉक्स में फैन्स ने ‘बबिता जी’ के लुक और अंदाज की तारीफ की है।

ग्रीन कलर के टॉप में नजर आ रहीं मुनमुन ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा- मैंने कहा क्यों नहीं? इस तस्वीर में ‘बबिता जी’ की अदा ने फैन्स का दिल जीत लिया है। तस्वीर के कमेंट बॉक्स में कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के आंखों और मुस्कान की तारीफ की है।

मुनमुन को सैर-सपाटे का भी काफी शौक है। ऐसे में वह अक्सर इंडिया या फिर विदेश घूमती रहती हैं। मुनमुन ने इस तस्वीर के साथ सिंगापुर की लोकेशन शेयर की है।

मुनमुन इंस्टाग्राम पर अपने फैमिली से लेकर दोस्तों या फिर सोलो फोटो शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 13 लाख से भी ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। जबकि ‘बबिता जी’ केवल 236 लोगों को ही फॉलो करती हैं। अपने इंस्टाग्राम बायो में मुनमुन दत्ता ने लिखा है- ”धरती पर मानव, प्रोफेशन से एक्टर और गर्व-सम्मान से भरी महिला, एनिमल लवर और वर्ल्ड ट्रैवलर।”

बता दें कि तारक मेहता शो इन दिनों दिशा वकानी यानि दयाबेन को लेकर चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शो में वर्ल्ड कप 2019 के बाद दयाबेन की वापसी हो सकती है। दयाबेन के रूप में दिशा या फिर कोई अन्य एक्ट्रेस नजर आएगी, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)