Tanvi Thakkar Becomes Parents: टीवी सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में नजर आने वाली एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर (Tanvi Thakkar) के घर किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। वो और उनके पति आदित्य कपाड़िया सोमवार को अपने पहले बच्चे के पैरेंट्स बने हैं। दोनों ने बच्चे के साथ अपनी प्यारी सी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने अपने लाडले की पहली झलक भी दिखाई है। इसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनकी पोस्ट वायरल हो रही है।
तान्वी ने इंस्टाग्राम पर फोटो को शेयर करते हुए लिखा, ’19/06/2023… सबकुछ यहां से शुरू हुआ।’ उनकी पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ टीवी के कइयों सेलेब्स ने ढेरों शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। पर्ल वी पुरी ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई’। इशिता दत्त ने लिखा, ‘आपको गले लगाने का और इंतजार नहीं कर सकती। ढेर सारा प्यार।’ आपको बता दें कि इशिता भी प्रेग्नेंट हैं। उनके घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। उन्हें बधाई देने की लिस्ट में आयशा शर्मा, करण वी ग्रोवर, किशोरी शहाणे जैसे सेलेब्स ने ढेरों बधाइयां दी है।
बेटे की दिखाई पहली झलक
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटो में देख सकते हैं कि तन्वी और आदित्य बेटे के साथ पोज दे रहे हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस ने बेटे की पहली झलक दिखाई मगर चेहरा नहीं दिखाया है। लाडले के चेहरे पर उन्होंने हार्ट वाला इमोजी लगा दिया है।
दो साल पहले की थी बॉयफ्रेंड से शादी
तान्वी ठक्कर ने दो साल पहले 2021 में बॉयफ्रेंड आदित्य संग शादी की थी। इससे पहले दोनों ने 7 साल तक यानी कि 2014 से 21 तक एक-दूसरे को डेट किया था। कपल ने शादी के दो साल बाद ही 2023 की शुरुआत में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर मजेदार फोटोज और वीडियोज पोस्ट किए थे।
बात करें अगर तन्वी के शो की तो इससे अब वो ब्रेक ले चुकी हैं। इसमें उन्होंने शिवानी बुआ का किरदार प्ले किया था। वो एक्ट्रेस कामिनी मल्होत्रा की जगह पर आई थीं। कहानी में लीप के बाद तन्वी को शो छोड़ना पड़ा।