Tanhaji Trailer Launch Date: अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान की फिल्म Tanhaji: The Unsung Warrior  का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फैंस अजय देवगन और काजोल की इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार किया जा रहा था। ट्रेलर सामने आते ही अजय की Tanhaji को खूब सारे रिएक्शन मिलने शुरू हो गए हैं। फैंस को फिल्म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि इसे मास्टर पीस कहा जा रहा है। कुछ लोग फिल्म के ट्रेलर को देख कर ही अंदाजा लगा रहे हैं कि ट्रेलर ऐसा है तो फिल्म कितनी गजब होगी।

फिल्म में काजोल सावित्री बाई का किरदार निभा रहीं हैं। ट्रेलर में काजोल एक दम जबरदस्त मराठी लुक में नजर आ रही हैं। इससे पहले अजय देवग ने फिल्म से कई सारे पोस्टर शेयर किए थे। साथ में लिखा था- ‘ताना जी के साहस का सहारा, और उनके बल की शक्ति- सावित्री बाई। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज हो रही है।’

अजय की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रोहित शेट्टी भी पहुंचे। रोहित शेट्टी जब मंच पर गए तो सबने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि सिंघम का अगला भाग कब आ रहा है। ऐसे में रोहित ने कहा जल्दी आएगा, फिलहाल हम तानाजी के बारे में बात करने आए हैं। रोहित ने आगे कहा कि वह एक डायरेक्टर की हैसियत से नहीं, आज वह यहां एक एंप्लॉयकी हैसियत से आए हैं। रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि वह आज जो कुछभी हैं सिर्फ अजय की वजह से हैं। अजय देवगन और वह  30 सालों से साथ हैं।

अजय देवगन के फैंस में उनकी इस अपकमिंग भारी-भरकम एक्शन वाली फिल्म में काफी उमंगे हैं। तो वहीं अजय देवगन और काजोल को स्क्रीन पर लंबे समय के बाद साथ देखने का जोश भी दिखाई दे रहा है:-

Live Blog

Highlights

    16:00 (IST)19 Nov 2019
    Tanahji: अजय देवगन के ट्रेलर लॉन्च पर रोहित शेट्टी ने दिल से कहीं ये बातें..

    अजय की फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर रोहित शेट्टी भी पहुंचे। रोहित शेट्टी जब मंच पर गए तो सबने उनसे पूछना शुरू कर दिया कि सिंघम का अगला भाग कब आ रहा है। ऐसे में रोहित ने कहा जल्दी आएगा, फिलहाल हम तानाजी के बारे में बात करने आए हैं। रोहित ने आगे कहा कि वह एक डायरेक्टर की हैसियत से नहीं, आज वह यहां एक एंप्लॉयकी हैसियत से आए हैं। रोहित शेट्टी ने ये भी बताया कि वह आज जो कुछभी हैं सिर्फ अजय की वजह से हैं। अजय देवगन और वह  30 सालों से साथ हैं। 

    14:03 (IST)19 Nov 2019
    सैफ-अजय के बीच धांसू एक्शन सीन्स, फैंस बोल रहे मास्टरपीस..

    फिल्म तानाजी का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म का ट्रेलर  पावरफुल एक्शन से भरपूर है। अजय देवगन और सैफ अली खान के बीच फाइटिंग सीन्स काफी जबरदस्त अंदाज में पेश किए गए हैं। ऐसे में फैंस इस फिल्म के ट्रेलर को मास्टर पीस बता रहे हैं।

    13:39 (IST)19 Nov 2019
    TANHAJI TRAILER: स्वराज से बढ़कर क्या?

    स्वराज से बढ़कर क्या?

    13:37 (IST)19 Nov 2019
    TANHA JI: अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर आने वाला है..

    AJAY DEVGN के यूट्यूब से शेयर किया गया अजय देवगन का ये वीडियो

    13:22 (IST)19 Nov 2019
    Tanhaji COMING SOON..

    ताना जी का ट्रेलर cOMING sOON इस वक्त ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहा है>

    11:27 (IST)19 Nov 2019
    Ajay Devgn की फिल्म से सामने आया टीजर..

    ताना जी को लेकर फैंस के मन में उत्सुकता बरकरार है। ऐसे में अजय देवगन ने इस उत्सुकता को और बढ़ाया है। ये मोशन टीजर शेयर किया गया है देखें:-

    11:21 (IST)19 Nov 2019
    Tanhaji: अजय देवगन की फिल्म का ट्रेलर होने वाला है रिलीज..

    अजय देवगन और काजोल की फिल्म ताना जी के ट्रेलर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में अजय, काजोल के साथ सैफ अली खान भी हैं। तीनों स्टार्स का लुक बहुत ही शानदार है। 

    13:34 (IST)18 Nov 2019
    10 जनवरी को रिलीज होगी Tanhaji...

    ताना जी के पोस्टर में फिल्म रिलीज डेट लिखी हुई है। ये फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री सेस इंतजार है। 

    13:32 (IST)18 Nov 2019
    Kajol का लुक ताना जी में है काफी इंट्रस्टिंग..


    1670 में सिन्हागढ़ की लड़ाई में ताना जी ने अपना योगदान दिया था। ताना जी पर बनी ये फिल्म 17वीं सदी की पृष्ठभूमि पर बनी है। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म तानाजी मालुसरे की जिंदगी पर आधारित है। खास बात ये है कि फिल्म में लंबे वक्त के बाद काजोल बड़े पर्दे पर वह भी अजय देवगन के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में काजोल का लुक काफी इंट्रस्टिंग है।

    11:41 (IST)18 Nov 2019
    सैफ अली खान का लुक है दमदार..

    सैफ अली खान का लुक है दमदार.. अजय देवगन ने इस पोस्टर को शेयर कर लिखा- उदयभान के दरबार में गलती की माफी नहीं सजा मिलती है...

    .

    11:40 (IST)18 Nov 2019
    योद्धा के रूप में सैफ अली खान औऱ अजय देवगन..

    दे दे प्यार दे के बाद अजय देवगन ‘तानाजी: द अनसंग वॅारियर’ (Tanhaji The Unsung Warrior) ला रहे हैं। अजय देवगन(Ajay Devgn) ने इस फिल्म के अब तक कई सारेपोस्टर भी रिलीज कर दिए हैं। तानाजी फिल्म के  दमदार पोस्टर्स में अजय देवगन और सैफ अली खान एक योद्धा के रूप में दिखाई दे रहे हैं। 

    11:08 (IST)18 Nov 2019
    Tanhaji The Unsung Warrior

    अजय देवगन सैफ अली खान साथ में कई बार स्क्रीन शयर कर चुके हैं।  चौथी बार अजय देवगन और सैफ अली खान फिर से साथ नजर आने वाले हैं। इससे पहले कच्चे धागे, एलओसी कारगिल और ओंकारा जैसी फिल्में साथ में कर चुके हैं।

    10:53 (IST)18 Nov 2019
    देखें काजोल का फर्स्ट लुक पोस्टर जिसे अजय देवगन ने किया शेयर..

    देखें काजोल का फर्स्ट लुक पोस्टर जिसे अजय देवगन ने किया शेयर..

    10:52 (IST)18 Nov 2019
    तान्हा जी की ये थी कहानी...

    तान्हा जी को ज्यादातर लोग 1670 में जय सिंह (जो उस समय मुगल सेना का मुखिया था) के साथ हुई सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए जानते हैं। सुबेदार तान्हाजी मलूसरे ने छत्रपति शिवाजी के साथ लड़ाई की थी। वो शिवाजी की सेना के नायक होने के साथ ही उनके काफी करीबी दोस्त भी थे। सिंहगढ़ की लड़ाई के दौरान तान्हा जी ने किला तो जीत लिया लेकिन अपने प्राण त्याग दिए। जिसपर शिवाजी ने कहा था- गढ़ तो जीता, लेकिन सिंह नहीं रहा।

    10:50 (IST)18 Nov 2019
    अजय देवगन ने फैंस को चौंका दिया...

    पहले लुक को शेयर करते हुए अजय ने लिखा- उसने अपने लोगों, अपनी मिट्टी और छत्रपति शिवाजी के लिए लड़ाई लड़ी। गौरवशाली भारतीय इतिहास के सूबेदार तानाजी मालुसरे।फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे चर्चे थे कि अजय किसी पीरियड वॉर मूवी पर काम कर रहे हैं। हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि यह सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित होगी। वही लड़ाई जिसपर करण जौहर और सलमान खान मिलकर फिल्म बनाने वाले हैं। वहीं अक्षय कुमार इसमें लीड रोल निभाएंगे। अब तानाजी के पहले लुक पोस्टर को शेयर करके अजय ने सभी फैंस को चौंका दिया है।