Tanhaji Movie Review:  अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर आज रिलीज हो गई है। ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला के अनुसार फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 16 करोड़ तक की कमाई कर ली है। जो कि फिल्म के लिए काफी अच्छी शुरुआत है। वीकेंड पर इस फिल्म के और धमाका करने की उम्मीद है और इस सप्ताह के खत्म होते-होते ये फिल्म 50 करोड़ा का आकड़ा छू सकती है।

छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है।अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया और पहले पहले फ्रेम से आखरी फ्रेम तक छाए रहे। वहीं काजोल ने भी सावित्री बाई के रोल को शानदार तरीके से निभाया और फिल्म में चार चांद लगा दिए।

वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है। सैफ अपने किरदार में पूरी तरह से डूबे हुए नजर आए। सैफ का हर एक डॉयलॉग जबरदस्त था जिसपर फैंस ने जमकर ताली बजाई। पूरी फिल्म के दौरान सबसे ज्यादा ध्यान उदयभान और तानाजी के बीच हुई लड़ाई ने खींचा। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज बने शरद केलकर भी प्रभावशाली दिखे। वहीं अगर फिल्म के सेट और स्पेशल इफैक्ट्स के बारे में बात करें तो इन सबको डायरेक्टर ने बड़ी कुशलता के साथ हैंडल किया है जो कि काबिले तारीफ है।

फिल्म: Tanhaji: The Unsung Warrior
कलाकार: अजय देवगन (Ajay Devgn), काजोल (Kajol), सैफ अली खान (Saif Ali Khan)
निर्देशक:ओम राउत (Om Raut)

Rating: 3.5

Live Blog

22:25 (IST)11 Jan 2020
मराठी लुक में जंच रही काजोल

फिल्म तानाजी में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म में सावित्री बाई का किरदार निभा रही हैं। फैंस काजोल के इस अवतार को जमकर पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

21:35 (IST)11 Jan 2020
1600 ईस्वी में जन्मे थे तानाजी मालुसरे

तानाजी मालुसरे सातारा में 1600 ईस्वी में जन्मे थे। उनकी माता का नाम पार्वतीबाई और पिता का नाम सरदार कोलाजी था। उनके भाई का नाम सरदार सूर्याजी था।

20:19 (IST)11 Jan 2020
कौन थे मालुसरे जिनकी भूमिका में हैं अजय देवगन

छत्रपति शिवाजी महाराज ने्  26 अप्रैल 1645 में हिन्दवी स्वराज स्थापित करने की शपथ ली थी। उन्होंने 12 मावल प्रांतों से कान्होजी जेधे, बाजी पासलकर, तानाजी मालुसरे, सूर्याजी मालुसरे, येसाजी कंक, सूर्याजी काकडे, बापूजी मुदगल, नरसप्रभू गुप्ते, सोनोपंत डबीर जैसे लोगों को एकजुट किया, जो भोरके पहाड़ों से परिचित थे। इन सिंह समान महापराक्रमी मावलों में से एक थे तानाजी मालुसरे। तानाजी मालुसरे बहादुर और प्रसिद्ध मराठा योद्धाओं में से एक हैं और एक ऐसा नाम है जो वीरता का पर्याय है. वे महान शिवाजी के दोस्त थे. उनको 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसने मराठाओं के जीत का मार्ग को प्रशस्त किया था।

19:36 (IST)11 Jan 2020
अजय देवगन ने जेएनयू मसले पर दी प्रतिक्रिया

अजय देवगन ने दीपिका के जेएनयू वाले मसले पर बात करते हुए कहा कि हर शख्स को अपनी सोच रखने और अपना काम करने का हक है। मैं कोई नहीं होता हूं यह कहने के लिए कि किसी ने सही किया है या गलत किया है। मुझे अपने आप में ही बहुत कम वक्त मिलता है तो दूसरे क्या कर रहे हैं, ये देखने का। आप कुछ करना चाहते हैं, यह आपकी मर्जी है।

18:42 (IST)11 Jan 2020
अजय देवगन ने तान्हाजी के लिए फैंस का जताया आभार

आपने प्यार जो तान्हाजी को दिया है। उसके लिए आप लोगों का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। और ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी यहां या ओवरसीज में रहते हैं मैं चाहूंगा कि वह तान्हाजी मालुसरे का त्याग देंखें और दुनिया को बताएं।

17:34 (IST)11 Jan 2020
छपाक से चार गुना आगे निकली तान्हाजी

अजय देवगन स्टारर ‘तान्हाजी ने रिलीज के दिन काफी अच्छा बिजनेस किया। छपाक भी इसी दिन रिलीज हुई जिसकी शुरुआत धीमी रही। छपाक ने जहां 4.75 करोड़ रुपए कमाए वहीं तान्हाजी’ ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 16 करोड़ रुपए की कमाई की। 

16:25 (IST)11 Jan 2020
अजय की 100वीं फिल्म है तानाजी

तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।

15:53 (IST)11 Jan 2020
अजय काजोल के दीवाने हुए फैंस

तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।

15:04 (IST)11 Jan 2020
4500 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अजय देवगन की तानाजी...

अजय देवगन की तानाजी छपाक से कहीं आगे है स्क्रीन्स के मामले में भी जहां तानाजी को 4540 स्क्रीन्स मिले, वहीं छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स के साथ 2160 स्क्रीन्स मिले।

14:30 (IST)11 Jan 2020
क्रिटिक्स कर रहे हैं फिल्म की तारीफ...

तान्हाजी फिल्म को सुमित कडल ने दमदार बताया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। उन्होंने इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की भी खूब तारीफ की है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित का कहना है कि तान्हाजी नेशनल अवॉर्ड जीत सकती है। Flawless स्क्रिप्ट का क्लामेक्स भी दमदार है और डायरेक्शन भी गजब का है। दोनों अभिनेताओं के एक्शन भी दमदार है।

13:48 (IST)11 Jan 2020
थ्रीडी इफेक्ट्स है फिल्म का बहुत बड़ा हिस्सा

तान्हाजी में थ्रीडी इफेक्ट्स और सीजीआई से इस लड़ाई का विज्युल इम्पैक्ट शानदार दिख रहा है। फिल्म के खासतौर पर आखिरी के बीस मिनट जबरदस्त हैं। इस सीन में जब उदयभान और उसकी सेना पर तान्हाजी हमला करते हैं। यह क्लाइमैक्स बाकई शानदार है। 

13:07 (IST)11 Jan 2020
तानाजी को मिले थे इतने स्क्रीन्स

तानाजी को भारत में कुल 3880 स्क्रीन्स मिले थे। इनमें 2डी ओर 3डी दोनों फॉर्मेट शामिल थे जो कि हिंदी और मराठी दोनों स्क्रीन्स थे। वहीं विदेश में फिल्म को 660 स्क्रीन्स मिले।

12:31 (IST)11 Jan 2020
मराठी लुक में काजोल ने लूटा फैंस का दिल

फिल्म तानाजी में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म में सावित्री बाई का किरदार निभा रही हैं। फैंस काजोल के इस अवतार को जमकर पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।

11:58 (IST)11 Jan 2020
तानाजी के किरदार में नजर आया सिंघम..

तानाजी के किरदार में नजर आए अजय देवगन की एक्टिंग जबरदस्त नजर आ रही है। वह एक वास्तविक योद्धा के तौर पर दिख रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी से लेकर गेटअप तक सभी धांसू है। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का ये भी कहना है कि उन पर कई बार बाजीराव सिंघम हावी हो जाते हैं और अंदाज वही पुराना आने लगता है।

11:14 (IST)11 Jan 2020
दर्शकों को भाए अजय देवगन

सोशल मीडिया पर अजय देवगम की जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार में पूरी तरह फिट रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजय के अंदर तीन हीरो दिख रहे हैं। 

10:43 (IST)11 Jan 2020
फिल्म का डायरेक्शन टॉप लेवल

ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन और वीएफएक्स सीन के कारण तान्हाजी देखना एक रोमांच करने वाला अनुभव है। इसका क्लाइमेक्स सिरहन पैदा करता है वहीं ओम राउत ने फिल्म का डायरेक्शन टॉप लेवल का किया है। 

10:08 (IST)11 Jan 2020
ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने किया ट्वीट

ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला ने ट्वीट करते हुए अजय देवगन स्टारर तानाजी फिल्म की कमाई के बारे में जानकारी दी है। रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए 16 करोड़ की कमाई कर ली है।

09:32 (IST)11 Jan 2020
सैफ अली खान ने जीता फैंस का दिल

तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। 

23:35 (IST)10 Jan 2020
विलेन के रूप में सैफ अली खान

फैंस ट्विटर पर बता रहे हैं कि जब जब स्क्रीन पर सैफ अली खान आते हैं तो लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। और होता भी है। सैफ अली खान फिल्म में एक क्रूर विलेन की भूमिका में हैं। 

22:18 (IST)10 Jan 2020
दमदार है फिल्म की कहानी

फिल्म तान्हाजी की कहानी मुगल और मराठों के जंग की है। जहां मुगल की ओर से हैं उदयभान राथौड़ और छत्रपति शिवाजी महाराज की ओर से हैं सुबेदार तान्हाजी मालुसरे। फिल्म मराठों के हिम्मत और शौर्य की गाथा है।

21:31 (IST)10 Jan 2020
अजय की 100 वीं फिल्म है तान्हाजी

तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।

20:45 (IST)10 Jan 2020
तान्हाजी के बिजनेस पर टीकीं नजरें, अजय देवगन की ये फिल्में हैं 100 करोड़ में शामिल

100 करोड़ क्लब में अब तक अजय देवगन की 10 फिल्में शामिल हैं- गोलमाल अगेन, टोटल धमाल, दे दे प्यार दे, सिंघम रिटर्न्स, सिंघम, गोलमाल 3, सन ऑफ सरदार, बोल बच्चन, शिवाय और रेड। अब वहीं तान्हाजी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं कि यह 300 करोड़ तक बिजनेस कर सकती है।

20:07 (IST)10 Jan 2020
छपाक से ज्यादे स्क्रीन्स पर रिलीज हुई अजय देवगन की तान्हाजी

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया है कि छपाक और तानाजी भारत सहित विदेशों में कितनी स्क्रीन्स मिली हैं। तरण ने ट्वीट किया- तानाजी: द अनसंग वॉरियर को भारत में 3880 (2D और 3D; हिंदी और मराठी भाषा में) स्क्रीन्स मिली हैं। विदेश में इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स मिली हैं। कुला मिलाकर 4540 स्क्रीन पर रिलीज की गई है।

19:36 (IST)10 Jan 2020
तान्हाजी में दिखती है पद्मावत और बाजीराव मस्तानी की झलक

 
फिल्म के डायरेक्शन को देखकर लगता है कि जैसे ओम राउत के निर्देशन पर संजय लीला भंसाली का गहरा असर है। तान्हाजी में 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' झलक नजर आती है। फिल्म में उदयभान पद्मावत के खिलजी की तरह के नजर आ रहे हैं। फिल्म में राउत ने भंसाली की तरह खिलजी के दृश्यों को शूट किया है। 

19:01 (IST)10 Jan 2020
निगेटिव भूमिका में पसंद किए जा रहे सैफ अली खान

तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी। 

18:34 (IST)10 Jan 2020
कम सीन्स में दिखीं काजोल लेकिन बेजोड़ है अभिनय

फिल्म में काजोल को सैफ और अजय की अपेक्षा कम जगह मिली है लेकिन वह कम सीन में भी वह दमदार दिख रही हैं।  अजय के साथ उनकी केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। 

18:01 (IST)10 Jan 2020
शानदार है थ्रीडी इफेक्ट्स और CJI का विजुअल इफेक्ट्स

तान्हाजी में थ्रीडी इफेक्ट्स और सीजीआई से इस लड़ाई का विज्युल इम्पैक्ट शानदार दिख रहा है। फिल्म के खासतौर पर आखिरी के बीस मिनट जबरदस्त हैं। इस सीन में जब उदयभान और उसकी सेना पर तान्हाजी हमला करते हैं। यह क्लाइमैक्स बाकई शानदार है। 

17:41 (IST)10 Jan 2020
बुकिंग में सबसे आगे हैं तान्हाजी है

तान्हाजी को लेकर ट्रेड एनालिस्ट तो तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही ट्वीटर पर भी लोगों का अच्छा रेस्पोंस आ रहा है। तान्हाजी दीपिका की छपाक और रजनीकांत की दरबार को कमाल की टक्कर दे रही है। ऑनलाइन रेटिंग के अनुसार देश में सबसे ज्यादा तान्हाजी की बुकिंग हो रही है।

17:05 (IST)10 Jan 2020
हर उम्र के लोगों को पसंद आ रही अजय की फिल्म की कहानी

तान्हाजी फिल्म काफी तारीफें बटोर रही है। यह ऐतिहासिक फिल्म हर उम्र वर्ग के देखने के लायक है। तान्हाजी को पेरेंट्स अपने बच्चों को भी साथ लेकर शौक से दिखाने ले जा रहे हैं, ताकि वे इतिहास से जागरुक हो सकें। 

16:34 (IST)10 Jan 2020
तान्हाजी को लेकर युवाओं में दिखा जोश, अजय की तारीफों के बांधे पूल

ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म तान्हाजी युवाओं को खासकर पसंद आ रही है। ट्वीटर तमाम यूजर्स अजय और काजोल की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

15:41 (IST)10 Jan 2020
शौर्य और वीरता से भरी है दरबार की कहानी

सोशल मीडिया पर अजय देवगम की जमकर तारीफें हो रही हैं। फिल्म में अजय देवगन अपने किरदार में पूरी तरह फिट रहे हैं। लोगों का कहना है कि अजय के अंदर तीन हीरो दिख रहे हैं। फिल्म 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। 

14:58 (IST)10 Jan 2020
युवाओं को पसंद आई तान्हाजी की कहानी

अजय देवगन ने तान्हाजी को लेकर किया ट्विट, लिखा इतिहास की अनसुनी कहानी को देखते भारतीय युवा। अजय को खुशी है कि उनकी कहानी को युवा पसंद कर रहे हैं। 

14:34 (IST)10 Jan 2020
तान्हाजी में जबरदस्त है ड्रामा, इमोशन्स और वीएफएक्स

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की नजर में ड्रामा, इमोशन्स, एक्शन और वीएफएक्स सीन के कारण तान्हाजी देखना एक रोमांच करने वाला अनुभव है। इसका क्लाइमेक्स सिरहन पैदा करता है। डायरेक्शन टॉप लेवल का है। 

13:41 (IST)10 Jan 2020
तरण आदर्श ने तान्हाजी को बताया 2020 की पहली सुपर हिट फिल्म

तरण आदर्श ने ओम राउत की फिल्म की तारीफ की है। तान्हाजी को तरण आदर्श ने पूरे स्टार हैं और फिल्म के सभी कैरेक्टर की तारीफ की है। काजोल, अजय और सैफ फिल्म में सुपर फोर्म में दिख रहे हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण का कहना है कि 2020 की पहली यह फिल्म है जो 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने जा रही है।

13:05 (IST)10 Jan 2020
ट्रेड एनालिस्ट सुमित ने की अजय और सैफ की तारीफ, दिए 5 स्टार

तान्हाजी फिल्म को सुमित कडल ने दमदार बताया है। उन्होंने अजय देवगन की फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। उन्होंने इस फिल्म में सैफ अली खान के किरदार की भी खूब तारीफ की है। ट्रेड एनालिस्ट सुमित का कहना है कि तान्हाजी नेशनल अवॉर्ड जीत सकती है। Flawless स्क्रिप्ट का क्लामेक्स भी दमदार है और डायरेक्शन भी गजब का है। दोनों अभिनेताओं के एक्शन भी दमदार है।

12:29 (IST)10 Jan 2020
सिल्वर स्क्रीन पर पसंद आ रही काजोल और अजय की केमिस्ट्री

तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।

11:57 (IST)10 Jan 2020
तान्हाजी में सैफ के लुक को देख पापा को सरदार जी बुलाने लगा तैमूर

फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के रोल के लिए लंबे बाल और दाढ़ी रखी है। दर्शकों को उनका यह पसंद आ रहा है। इस तरह के लुक में सैफ शायद पहली बार ही नजर आए हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ अली खान ने अपने इस लुक को लेकर अपने बेटे तैमूर अली खान रिऐक्शन के बारे में बात की। ऐक्टर ने बताया कि जब तैमूर ने मुझे इस लुक में देखा तो उसने मुझे 'सरदारजी सरदारजी' कहकर बुलाया।

11:06 (IST)10 Jan 2020
क्रूर विलेन बने हैं सैफ अली खान..

फैंस ट्विटर पर बता रहे हैं कि जब जब स्क्रीन पर सैफ अली खान आते हैं तो लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। और होता भी है। सैफ अली खान फिल्म में एक क्रूर विलेन की भूमिका में हैं। 

10:48 (IST)10 Jan 2020
सैफ अली खान हैं सबसे बड़ा सरप्राइज

फैंस कह रहे हैं कि सैफ अली खान फिल्म में बहुत बड़ा सरप्राइज बनकर सामने आ रहे हैं। दर्शकों को अजय की ये फिल्म धमाकेदार लग रही है। लोग कह रहे हैंकि ओपनिंग डे पर फिल्म अच्छी खासी कमाई कर डालेगी।

10:07 (IST)10 Jan 2020
दीपिका की छपाक और रजनी की दरबार है 'तानाजी' के आगे बड़ा चैलेंज..

ताना जी के आगे दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार भी है। लेकिन तानाजी अभी शानदार परफॉर्म कर रही है। बिना किसी झिझक है फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा खासा प्रदर्शन कर रही है।