Tanhaji, Chhapaak Box Office Collection: फिल्म तानाजी से फैंस बहुत ज्यायदा इंप्रेस हैं। ऐसे में फिल्म 100 करोड़ की तरफ तेजी के साथ बढ़ रही है। डे 5 में फिल्म ताना जी 15 करोड़ 28 लाख रुपए कमा डाले। मंगलवार को फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है यह काबिल-ए तारीफ है। बता दें, फिल्म ने सोमवार को कमाए थे 13 करोड़ 75 लाख रुपए। रविवार को कमाए थे 26 करोड़ 26 लाख रुपए। शनिवार को अजय की फिल्म ने 20 करोड़ 26 लाख रुपए का बिजनेस किया था, वहीं शुक्रवार को फिल्मकी कमाई हुई थी 15 करोड़ 10 लाख रुपए।
इसके अलावा दीपिका की फिल्म छपाक भी लोगों को पसंद आ रही है। छपाक ने शुक्रवार 4 करोड़ 77 लाख रुपए, शनिवार को 6 करोड़ 90 लाख रुपए, रविवार और सोमवार को क्रमशः 7 करोड़ 35 लाख और 2 करोड़ 35 लाख रुपए का बिजनेस की। इस प्रकार इसकी कुल कमाई 21.37 करोड़ तक पहुंच गई। वहीं मकरसंक्रांति के कारण इस वीक फिल्म की कमाई में उछाल का अनुमान लगाया जा रहा है। 5वें दिन इसके 3 से 4 करोड़ के कलेक्शन का अनुमान है।
#Tanhaji is unshakable… Solid trending on weekdays… Day 5 is higher than Day 1 and 4… Eclipses biz of *all* #Hindi films… Will cross ₹ cr today [Wed; 15 Jan]… Fri 15.10 cr, Sat 20.57 cr, Sun 26.26 cr, Mon 13.75 cr, Tue 15.28 cr. Total: ₹ 90.96 cr. #India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 15, 2020
Highlights
छपाक फिल्म में लीड रोल में नजर आ रहे एक्टर विक्रांत मेस्सी के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फैंस सोशल मीडिया पर विक्रांत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। मालूम हो कि विक्रांत फिल्म में दीपिका पादुकोण के पति की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
अजय देवगन ने तानाजी को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद किया है। अजय ने ट्टीट करके योगी को शुक्रिया कहा है।
दीपिका पादुकोण की छपाक अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी के साथ रिलीज हुई थी। माना जा रहा है कि छपाक को तानाजी के साथ रिलीज करने का ही नुकसान भुगतना पड़ रहा है।
फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर आधारित है और इसमें अजय देवगन ने तानाजी मलुसरे का किरदार निभाया है। 2 घंटे 15 मिनट की इस फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है।
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन के करियर की 100वीं फिल्म है तानाजी जिसके चलते ये अजय के दिल के बेहद करीब है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में भी फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और 90 करोड़ तक की कमाई कर चुकी है।
जानकारों की मानें तो अजय देवगन की फिल्म तानाजी 170 से 180 करोड़ तक की कमाई कर सकती है। फिलहाल फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार को बखूबी निभाया है लोग सैफ की एक्टिंग के कायल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस सैफ की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
10 जनवरी को बड़े पर्दे पर तीन फिल्में बड़ी फिल्म एक साथ रिलीज हुईं थीं। रजनीकांत की दरबार, अजय देवगन और काजोल की ‘तान्हाजीः द अनसंग वॉरियर’ और दीपिका पादुकोण छपाक। बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म जहां शानदार कमाई करते हुए 100 करोड़ के करीब पहुंच रही है वहीं दीपिका की छपाक भी वीकेंड में अच्छा कलेक्शन किया है। फिलहाल अजय की फिल्म धमाल मचा रही है।
दीपिका की फिल्म छपाक को लेकर रणवीर ने भी कहा है - क्या फिल्म है। रणवीर ने फिल्म की तारीफ करते हुए लिखा है कि मेघना तुम्हारी फिल्म लोगों को उम्मीद और ताकत देती है। ये आपको इंसानियत की अच्छाई और बुराई दोनों दिखाती है। यह उस मुद्दे को बताती है जिसके बारे में हमने आजतक सिर्फ सुना है लेकिन कभी उसे अच्छी तरह समझ नहीं पाए। यह कहानी आपको अंदर तक हिला देती है और उसके बाद आपको एक हीरो की तरह उठाता है जब तक आपके इमोशंस उभरकर ना आ जाए। तलवार, राजी और अब छपाक...ब्रावो!'
अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी एक मल्टी स्टारर फिल्म है। फिल्म में अजय के आलाव काजोल, सैफ अली खान, पंकज कपूर सहित और भी कई बड़े नाम हैं। वहीं दीपिका की छपाक सिर्फ एक चेहरे पर निर्भर है। वह है दीपिका। इस लिहाज से भी छपाक तान्हाजी से मुकाबले में आगे मानी जा सकती है।
छपाक एक साधारण दिखने वाली आसाधरण कहानी है। वहीं तान्हाजी भी वीरता की कहानी कहती है। दोनों ही फिल्में एक दूसरे से अलग होते हुए भी लोगों के जहन में काफी कुछ छोड़ कर जाती है। तान्हाजी में एक्शन की काफी भरमार है जबकि छपाक में ऐसा नहीं। तान्हाजी को प्रभावशाली बनाने के लिए वीएफएक्स का काफी प्रयोग किया गया है।
अजय देवगन की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। कहा जा रहा है कि फिल्म आने वाले दिनों में अभी और धमाल मचाएगी। 100 करोड़ रुपए के निकट फिल्म का कलेक्शन पहुंचने वाला है। ऐसे में फिल्म की अपकमिंग डेज की ग्रोथ और बेहतर हो सकती है।
छपाक और तानाजी में इस वक्त तगड़ा कॉम्पिटीशन चल रहा है। वहीं आज यानी 15 जनवरी को धनुष की फिल्म Pattas भी रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि छपाक और तानाजी को ये फिल्म अच्छी खासी टक्कर दे सकती है।