Tanhaji Movie Box Office Collection Day 2: अजय देवगन, काजोल और सैफ अली खान स्टारर फिल्म तानाजी द अनसंग वारियर ने अपने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करते हुए 15.10 करोड़ रुपए की कमाई की। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 20.57 करोड़ की कमाई की है। तानाजी की कुल कमाई 35.67 करोड़ रुपए हो गई है।
छत्रपति शिवाजी महाराज के घनिष्ट मित्र तानाजी के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी का किरदार निभाया है। अजय ने अपने रोल को बखूबी निभाया और पहले पहले फ्रेम से आखरी फ्रेम तक छाए रहे। वहीं फिल्म में सैफ अली खान ने उदयभान के किरदार में जान डाल दी है। काजोल भी सावित्री बाई के रोल को शानदार तरीके से निभाते हुए नजर आईँ। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी महाराज बने शरद केलकर भी प्रभावशाली दिखे। वहीं अगर फिल्म के सेट और स्पेशल इफैक्ट्स के बारे में बात करें तो इन सबको डायरेक्टर ने बड़ी कुशलता के साथ हैंडल किया है जो कि काबिले तारीफ है।
अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है लेकिन दक्षिण भारत में रजनीकांत की फिल्म दरबार की वजह से फिल्म को घाटा हुआ है। साउथ में रजनीकांत को थलाइवा कहा जाता है और उनके आगे सभी एक्टर्स की चमक फीकी पड़ जाती है।
अजय देवगन-काजोल और सैफ अली खान की फिल्म तानाजी केे स्ट्रांग स्टोरी लाइनअप और दमदार पर्फोरमेंस के दम पर फिल्म की शुरुआती दो दिनों में जबरदस्त रही है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि फिल्म के कलेक्शन में रविवार को और भी इजाफा हो सकता है।
अजय देवगन की एपिक ड्रामा फिल्म तानाजी को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। फिल्म की स्टोरी के साथ अजय-काजोल की जोड़ी को भी फैंस काफी पसंद आ रही है। इसके अलावा सैफ अली खान का रोल भी दमदार दिख रहा है।
तानाजी को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं वहीं अगर ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं।
इस फिल्म से अजय देवगन अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। अजय की दमदार अभिनय का दर्शक ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स भी जमकर सराह रहे हैं।
अजय देवगन ने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि जो प्यार आपने तानाजी को दिया है, उसके लिए मैं दिल से आप लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। ज्यादा से ज्यादा हिंदुस्तानी जो यहां या ओवरसीज में रहते हों, मैं चाहूंगा कि वह तानाजी का सैक्रिफाइस देखें और दुनिया को बताएं।
एक इंटरव्यू के दौरान अजय देवगन ने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि तानाजी उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है और इस प्रोजक्ट को साकार करने में निर्देशक ओम राउत का बहुत बड़ा हाथ है।
फिल्म को मुंबई, CP (मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र) और निजाम में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने ईस्ट पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के अलावा गुजरात में भी काफी पसंद किया गया।
तानाजी को भारत में 3880 स्क्रीन्स मिली हैं वहीं अगर ओवरसीज की बात करें तो इस फिल्म को 660 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वर्ल्डवाइड इस फिल्म को 4540 स्क्रीन्स मिली हैं।
बॉक्स ऑफिस पर तानाजी का जलवा बरकरार है तानाजी ने दूसरे दिन जबरदस्त कमाई करते हुए 20.57 करोड़ का कलेक्शन किया।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।
तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
तानाजी मेॆं काजोल सावित्री बाई के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में काजोल का रोल ज्यादा नहीं है लेकिन इस दौरान काजोल मराठी लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं।
अजय देवगन फिल्म तानाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन से काफी खुश हैं। अजय ने ट्वीटर के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की और फैंस का शुक्रिया कहा।
एक्शन हीरो अजय देवगन रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली गोलमाल सीरीज के चौथे भाग में भी नजर आएंगे। इस बात की जानकारी कुछ समय पहले खुद निर्देशक रोहित शेट्टी ने अजय देवगन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।
बाहुबली जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में आवाज देने वाले एक्टर शरद केलकर तानाजी में शिवाजी के किरदार में नजर आ रहे हैं। शरद ने शिवाजी के किरदार को शानदार ढंग से निभाया है जिसके चलते सोशल मीडिया पर फैंस उनके अभिनय की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
अजय देवगन की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कर रही है लेकिन दक्षिण भारत में रजनीकांत की फिल्म दरबार की वजह से फिल्म को घाटा हुआ है।
तानाजी के साथ छपाक के रिलीज होने पर अजय देवगन से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि दोनों ही फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर अच्छी कमाई करें। अजय को लगता है कि दोनों ही फिल्मों के विषय बेहद खास हैं।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
तान्हाजी में थ्रीडी इफेक्ट्स और सीजीआई से इस लड़ाई का विज्युल इम्पैक्ट शानदार दिख रहा है। फिल्म के खासतौर पर आखिरी के बीस मिनट जबरदस्त हैं। इस सीन में जब उदयभान और उसकी सेना पर तान्हाजी हमला करते हैं। यह क्लाइमैक्स बाकई शानदार है।
छत्रपति शिवाजी महाराज ने् 26 अप्रैल 1645 में हिन्दवी स्वराज स्थापित करने की शपथ ली थी। उन्होंने 12 मावल प्रांतों से कान्होजी जेधे, बाजी पासलकर, तानाजी मालुसरे, सूर्याजी मालुसरे, येसाजी कंक, सूर्याजी काकडे, बापूजी मुदगल, नरसप्रभू गुप्ते, सोनोपंत डबीर जैसे लोगों को एकजुट किया, जो भोरके पहाड़ों से परिचित थे। इन सिंह समान महापराक्रमी मावलों में से एक थे तानाजी मालुसरे। तानाजी मालुसरे बहादुर और प्रसिद्ध मराठा योद्धाओं में से एक हैं और एक ऐसा नाम है जो वीरता का पर्याय है. वे महान शिवाजी के दोस्त थे. उनको 1670 में सिंहगढ़ की लड़ाई के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है, जहां उन्होंने मुगल किला रक्षक उदयभान राठौर के खिलाफ अपनी आखिरी सांस तक लड़ाई लड़ी थी, जिसने मराठाओं के जीत का मार्ग को प्रशस्त किया था।
तान्हाजी के बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म के एक्टर और प्रोड्यूसर अजय देवगन ने फैंस का आभार जताया है।
तानाजी के किरदार में नजर आए अजय देवगन की एक्टिंग जबरदस्त नजर आ रही है। वह एक वास्तविक योद्धा के तौर पर दिख रहे हैं। उनकी डायलॉग डिलिवरी से लेकर गेटअप तक सभी धांसू है। हालांकि कुछ क्रिटिक्स का ये भी कहना है कि उन पर कई बार बाजीराव सिंघम हावी हो जाते हैं और अंदाज वही पुराना आने लगता है।
फिल्म तानाजी में काजोल मराठी लुक में नजर आ रही हैं। काजोल फिल्म में सावित्री बाई का किरदार निभा रही हैं। फैंस काजोल के इस अवतार को जमकर पसंद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
अजय देवगन की तानाजी छपाक से कहीं आगे है स्क्रीन्स के मामले में भी जहां तानाजी को 4540 स्क्रीन्स मिले, वहीं छपाक को भारत में 1700 और विदेश में 460 स्क्रीन्स के साथ 2160 स्क्रीन्स मिले।
अजय देवगन की तानाजी वास्तव में इतिहास के उन पन्नों पर आधारित फिल्म है जिसके बारे में किसी ने न सुना न जाना। छत्रपति शिवाजी के बारे में सब जानते हैं लेकिन उनके उस वीर योद्धा के बारे में किसी को नहीं पता जिनके नाम से भी दुश्मन कांपा करते थे। ये कहानी 4 फरवरी 1670 में हुए शिवाजी और औरंगजेब के युद्ध पर आधारित है। सिन्हागढ़, जिसे तब कोणढाना कहते थे के युद्ध पर पूरी फिल्म है। इस युद्ध में तानाजी (अजय देवगन) और मराठा योद्धाओं ने छत्रपति शिवाजी महाराज (शरद केलकर) के लिए औरंगजेब (ल्यूक केनी) और उसके खास उदयभान राठौड़ (सैफ अली खान) के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।
तान्हाजी फिल्म में मराठा और मुगलों की जंग को दिखाया गया है। फिल्म में अजय देवगन, सैफ और काजोल लीड रोल में हैं। इसके अलावा सैफ जवानी जानेमन में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में दर्शकों को सिल्वर स्क्रीन पर काजोल और अजय देवगन की केमिस्ट्री पसंद आ रही है।
तान्हाजी में निगेटिव रोल में सैफ अली खान अपना दमदार असर छोड़ते हैं। उदयभान को सनकीपन उनके अभिनय में झलकता है और उन्होंने इसे कैरीकेचर बनने से बचाया है। इससे पहले सैफ की लाल कप्तान आई थी जो फ्लॉप साबित हुई थी।
तान्हाजी अजय देवगन की 100वीं फिल्म है। फूल और कांटे से अजय देवगन ने अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान वह कई पड़ावों को पार किया और भारतीय सिनेमा में एक सशक्त अभिनेता के रूप में उभरे। यही नहीं अजय ना सिर्फ एक्टर बल्कि डायरेक्टर और निर्माता तक का सफर तय किया।
तरण आदर्श ने ट्वीट कर फिल्म के पहले दिन की कमाई के बारे में जानकारी दी है।