साउथ इंडस्ट्री की मश्हूर एक्ट्रेसेस में से एक रहीं ऐश्वर्या भास्करन 51 साल की हो गई हैं। लेकिन बीते कई सालों से उन्हें इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल रहा है। जिसके कारण उन्हें गुजर बसर के लिए साबुन बेचकर काम चलाना पड़ा रहा है। वह अपना एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं, जिसका नाम ‘मल्टी मॉम’ है। एक्ट्रेस ने बताया कि इस बीच वह यौन उत्पीड़न का शिकार हो रही हैं।
ऐश्वर्या ने साल 2022 में साबुन बेचने का काम शुरू किया था। वह अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग क्लास देती हैं और अपने साबुन के बिजनेस को भी चलाती हैं।
इसी के दौरान लोग उनके साथ बुरा व्यव्हार करते हैं और उन्हें कई बार यौन शोषण का शिकार होना पड़ा रहा है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बिजनेस वुमन होने के कारण सोशल मीडिया पर अपना नंबर शेयर किया था, जिससे ग्राहकों को अपना ऑर्डर देने में आसानी हो। लेकिन लोगों ने उनके नंबर का गलत उप्योग किया और आपत्तिजनक तस्वीरें और अश्लील वीडियो भेजने लगे।
अब तक दर्ज नहीं कराई FIR
ऐश्वर्या ने बताया कि एक आदमी उन्हें प्राइवेट पार्ट्स की तस्वीरें भेज रहा था। वहीं दूसरे नंबर से उन्हें आपत्तिजनक मैसेज आने लगे। जिन्हें देखने के बाद वह खबरा गईं। उनकी बेटी की सलाह के बाद उन्होंने इस परेशानी से निपटने की कोशिश की। हालांकि अब तक उन्होंने साइबर सेल में इसकी शिकायत नहीं की है। अगर ऐसे मैसेज आगे भी आए तो वह इसकी FIR दर्ज कराएंगी।
आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने कई बड़ी फिल्मों में बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। उन्होंने रजनीकांत के साथ ‘यमराज’ में काम किया है। वह ‘हाउसफुल’ में भी नजर आई थीं। उन्होंने साल 1993 में फिल्म ‘गर्दिश’ से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने जैकी श्रॉफ, डिंपल कपाड़िया, शम्मी कपूर, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, राज बब्बर, सुरेश ओबेरॉय और अन्नू कपूर के साथ काम किया था।