तख्त दो भाईयों के खूनी संघर्ष की कहानी है जिसका फर्स्ट टीजर सामने आ चुका है। फिल्म को करण जौहर निर्देशित किए हैं जो एक मल्टी मेघास्टार फिल्म है। टीजर की शुरुआत तख्त के दीदार से होता है जिसके बैकग्राउंड में रणवीर सिंह और विकी कौशल की आवाज एक ऐसे इतिहास की तरफ इशारा करती है जिसे कुछ और होना चाहिए था लेकिन हुआ कुछ और।

तख्त के साथ विक्की कौशल की आवाज आती है, “मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था।” इसके बाद रणवीर सिंह का वॉयस ओवर आता है। कहते हैं, “अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता… तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।” इस टीजर को रणवीर सिंह और करण जौहर ने अपने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा, “पेश करते हैं तख्त जिसका निर्देशन कर रहे हैं करण जौहर। निर्माता हैं हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता।”

टीजर में कोई चेहरा नजर नहीं आता है सिर्फ तख्त दिखाई देता है। फिल्म की कहानी औरंगजेब और दाराशिकोह के तख्त तक के पहुंचने की आपसी रंजिश से प्रेरित है।  मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह और विकी कौशल फिल्म में दो ऐसे भाई के किरदार में नजर आने वाले हैं जो तख्त के लिए आमने-सामने आ जाते हैं।

तख्त धर्मा प्रोडक्शन की अब तक की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही है। रणवीर सिंह को फिल्म में निगेटिव किरदार में दिखाया जाएगा जो औरंगजेब के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं अनिल कपूर शाहजहां का रोल करेंगे। विकी कौशल की बात करें तो वे दारा शिकोह का किरदार निभाते नजर आएंगे।

 

फिल्म में रणवीर सिंह के प्रेमिका के किरदार में आलिया भट्ट नजर आएंगी वहीं करीना कपूर खान रणवीर की बहन होंगी। फिल्म में विकी कौशल के साथ जाह्नवी कपूर को दिखाया जाएगा। जाह्नवी विकी की पत्नी के रूप में दिखेंगी। फिल्म गुजरात और राजस्थान के खूबसूरत लोकेशंस पर शूट की गई है। यह साल 2021 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी।