करीना कपूर खान और सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर अली खान को suburban Mumbai के प्लेस्कूल में डाला है। कुछ वक्त पहले तैमूर की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें छोटा सा तैमूर नैनी के साथ स्कूल जाते हुए देखा गया था। इस बीच तैमूर की ये तस्वीर खूब वायरल हुई थी। अब एक और तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है। तस्वीर तैमूर के प्ले स्कूल क्लास की है। जिसमें तैमूर के छोटे छोटे फ्रेंड्स भी नजर आ रहे हैं। फ्रेंड्स के साथ उनके पेरेंट्स भी हैं। इनमें तैमूर अपने मम्मी पापा करीना सैफ के साथ खड़े हैं।

करीना सैफ ने तैमूर को अपने हाथों में लिया हुआ है। सोशल मीडिया पर तैमूर की ये तस्वीरें हर तरफ छाई हुई हैं। ‘छोटे नवाब’ तैमूर ने तस्वीर में रेड चेक शर्ट पहनी हुई है। मॉम करीना ने व्हाइट टी शर्ट और पिता सैफ ने भी व्हाइट कलर की ग्राफिक टीशर्ट पहनी हुई है। इसके अलावा फ्रेम में और भी कई लोग नजर आ रहे हैं। सबने अपने अपने बच्चे हाथों में पकड़े हुए हैं। बता दें, हाल ही में इंटरनेट पर करीना सैफ की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं जिनमें वह लंदन में समय बिताते हुए दिखाई दिए।

https://www.instagram.com/p/BkU2MNJA50s/?

एक तस्वीर में तैमूर भी नजर आ रहा है। करीना कपूर की कमबैक फिल्म वीरे दी वेडिंग के बाद करीना फैमिली के साथ लंदन ट्रिप पर चली गई थीं। करीना की फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ सुपरहिट साबित हुई। फिल्म में करीना के साथ सोनम कपूर, शिखा तल्सानिया और स्वरा भास्कर भी हैं।

Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Khan pics, Kareena Kapoor Khan photos, Kareena Kapoor Khan says, Kareena Kapoor Khan statement, Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan pics, Taimur Ali Khan photos, Akshay Kumar, Akshay Kumar challenge, Akshay Kumar and taimur, Kareena Kapoor son, Kareena Kapoor challenges, Akshay Kumar and Taimur Ali Khan, photo gallery
बॉलीवुड फैन्स के बीच तैमूर किसी स्टार से कम नहीं हैं।
Kareena Kapoor Khan, Kareena Kapoor Khan photos, Kareena Kapoor, actress Kareena Kapoor Khan, Saif Ali Khan, Saif Ali Khan photos, bollywood actor Saif Ali Khan, Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan photos, Taimur Ali Khan, entertainment
अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान।(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

https://www.instagram.com/p/BjcwMG7H1A5/?

 

https://www.jansatta.com/entertainment/