Kareena Kapoor Khan, Taimur Ali Khan: तैमूर अली खान फेमस बॉलीवुड किड स्टार हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे अपनी क्यूट हरकतों से छाए रहते हैं। हाल ही में तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक और वीडियो सामने आया है। वीडियो में तैमूर अपने योगा टीचर के साथ दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में दिखाई देता है करीना अपने बेटे को लेकर टीचर के पास आई होती हैं। तो वहीं योगा ट्रेनर पहले से ही तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य कपूर (Laksshya Kapoor) को योगा ट्रेनिंग दे रहे होते हैं।

तभी पीछे से तैमूर आते हैं और फिर  योगा टीचर के कंधे पर चढ़ने की कोशिश करते हैं। ये वीडियो टिकटॉक पर खूब वायरल हो रहा है। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को देख यूजर काफी एंजॉय कर रहे हैं और तैमूर की इस वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर लिखता- ‘तैमूर कह रहा है, पहले हम सीखेंगे।’ एक यूजर फनी कमेंट करते हुए कहता- ‘वो बच्चा जिमनास्टिक बनकर ही मानेगा लेकिन तैमूर ये होने नहीं देगा।’ करीना का एक फैन कहता- ‘तैमूर आगे जाकर मां बाप का नाम रौशन करेगा।’ एक यूजर लिखता- ‘मुझे करीना नहीं दिखती, तैमूर की नैनी को देख कर मैंने पहचाना।’

तैमूर के कुछ और वीडियोज भी हैं जिनमें तैमूर कुर्सी पर बैठी मम्मी करीना से कुछ कह रहे हैं। तो अन्य वीडियो में तैमूर टीचर के पीछे मस्ती में घूमते दिख रहे हैं। पिछले दिनों करीना कपूर डांस इंडिया डांस रिएलिटी शो की जज बनीं नजर आई थीं। ऐसे में करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान को लेकर खुलासा किया है कि वह कभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखेंगे, इसके साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

करीना कपूर ने बताया था कि वह अपने बेटे तैमूर अली खान को क्रिकेटर बनते हुए देखना चाहती हैं। जानकारी के लिए बता दें कि तैमूर अली के दादा मंसूर अली खान पटौदी भी एक जाने-माने क्रिकेटर थे। एक समय पर वह भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान भी थे।

(और Entertainment News पढ़ें)