Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब चर्चा में है। वीडियो में तैमूर कुछ कुछ मराठी, ‘मुंबइया टोन’ में बोलते दिख रहे हैं। तैमूर अपनी मम्मी करीना और नानी बबीता के साथ टहलते दिखते हैं। पैपराजी को सामने खड़े देख तैमूर जोर से कहते हैं – ‘ए भाई लोग’। तैमूर वीडियो में ये कहते सुने जाते हैं, जिसे सुनकर तैमूर फॉलोअर्स कह रहे हैं – ‘सो क्यूट।’

तैमूर की इस वीडियो को देख कर करीना फैंस कहते -जहां रहते हैं, वहां की भाषा जुबान पर आ ही जाती है। तो किसी ने कहा- तैमूर बहुत टैलेंटेड है, कैचिंग पावर देखो तो। तो कोई बोला- करीना सैफ भी घर में ऐसे बोलते हैं क्या, पर तैमूर के मुंह से कितना मीठा लगा।

सोशल मीडिया पर तैमूर की एक से बढ़कर एक क्यूट वीडियो सामने आती रहती हैं।कुछ दिनों पहले तैमूर गार्डन में सब्जियां काटते दिख रहे थे। करीना कपूर खान चंडीगढ़ में आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए पहुंची थीं। करीना के साथ तैमूर भी गए थे। चंडीगढ़ के एक होटल में करीना तैमूर शैफ के साथ आइसक्रीम भी बनाते दिखे थे। वहीं शैफ के साथ तैमूर ने फॉर्म से सब्जियां भी तोड़ी थीं।

तो वहीं तैमूर की कुछ और तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें तैमूर अपने मम्मी पापा के काम में मदद करते दिखे थे। तैमूर करीना औऱ सैफ अली खान के साथ एक फोटो शूट पर पहुंचे थे। इस बीच तैमूर ने फोटोग्राफर के साथ मिलकर करीना सैफ के शूट में हेल्प की थी। इन तस्वीरों को देख कर फैंस तैमूर के लिए बोले -अडॉरबल।

शेफ विजय चौहान ने करीना और तैमूर के साथ खाना पकाने की फोटोज को शेयर किया था। जो कि कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गई। फोटोज में करीना और तैमूर सफेद एप्रन पहने और रसोई में शेफ की टोपी पहने नजर आ रहे हैं।