सावन का महीना आते ही भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में भक्ति गानों के दौर शुरू हो जाते हैं। भोलेनाथ के भजन और कांवड़ यात्रा पर बने भोजपुरी गाने इस सीजन में लोगों की पहली पसंद बन जाते हैं। भोजपुरी गानों की बात हो तो पावर स्टार पवन सिंह का नाम नंबर वन पर आता है, सावन में उनके गाये गाने घर-घर गूंजते हैं और कांवड़ियों की यात्रा को भी खास बना देते हैं।

इन दिनों पवन सिंह का एक गाना ‘तबाह कइले बानी’ फिर से चर्चा में है। यह गाना पवन सिंह के सुपरहिट एल्बम ‘दिल बोले बम बम’ का हिस्सा है। इस गाने में भोजपुरी की दो बड़ी अदाकाराएं अक्षरा सिंह और मोनालीसा भी पवन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। तीनों कलाकारों की दमदार केमिस्ट्री और गाने में शिव-पार्वती बने कलाकारों का दिखना इस गाने को खास बनाता है।

गाने की खासियत यह है कि इसमें भगवान शिव और पार्वती के बीच का संवाद दिखाया गया है। गाने में पार्वती, भगवान शिव से शिकायत करती नजर आती हैं, जो दर्शकों को पसंद आ रहा है। पवन सिंह की दमदार आवाज ने गाने में जान डाल देती है।

‘बोल बम बोले देवघर’ सावन में छाया दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे का गाना, दिखी कांवर की पॉवर

‘तबाह कइले बानी’ के बोल लिखे हैं आजाद सिंह ने, जो भोजपुरी गीतों के बेहतरीन गीतकारों में गिने जाते हैं। इस गाने का म्यूजिक दिया है मशहूर संगीतकार छोटे बाबा ने।

यह गाना 27 जुलाई 2016 को यूट्यूब चैनल Wave Music पर अपलोड किया गया था। अब तक इसे 13 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सावन के महीने में यह गाना एक बार फिर वायरल हो चुका है और सोशल मीडिया पर कांवड़ियों की पहली पसंद बना हुआ है।

‘पिया ड्राइवर हो…’ सावन में फिर छाया खेसारी लाल यादव का गाना, मिले 32 मिलियन व्यूज़

अक्षरा सिंह और मोनालीसा के डांस मूव्स और पवन सिंह की एनर्जी गाने को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जा रही है।

यहां देखें गाना- तबाह कईले बानी: