बहुत से लोग अपने कॉलेज के आस-पास की चीजों को एक्सप्लोर किया करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको ऐसी चीज मिल जाती है जो हैरान कर देती है। ऐसा ही हुआ एक फेसबुक यूजर विक्रम आदित्यशुक्ला के साथ। जिन्हें ऐसी चीज मिली है जो शायद ही आपको याद होगी और इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इस यूजर ने अपने क्लोज्ड ग्रुप एक्सडीए ऑफ-टॉपिक ग्रुप में इसकी कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जो इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।

दरअसल विक्रम नाम के यूजर को एक कार मिली है। यह ऐसी वैसी कार नहीं बल्कि टार्जन: द वंडर कार है। जी हां वही कार जो 2004 में आई अजय देवगन, वत्सल सेठ और आएशा टाकिया की फिल्म में नजर आई थी। फिल्म की कहानी कार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी। फिल्म में दिखी कार 1991 में आई टोयोटा एमआर2 पर बेस्ड थी। वीकिपीडिया के अनुसार फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर असफल हो जाने की वजह से यह कार कभी लॉन्च ही नहीं हो पाई। इस कार की तुलना 2004 की मित्सुबिशी एक्लिप्स और फरारी 348 से होती थी।

फिल्म की नाकामी की वजह से टार्जन कार अब कबाड़ में पड़ी हुई है। फिल्म की कहानी देवेन चौधरी (अजय देवगन), उनकी मां (फरीदा जलाल) और राज (वत्सल सेठ) पर आधारित थी। देवेन अपना ज्यादातर समय भविष्य के लिए एक एडवांस कार बनाने में व्यतीत किया करता था। उसने एसयूवी बनाकर उसका पेटेंट भी करवा लिया था। इसके बाद देवेन की मुलाकात राकेश कपूर (पंकज धीर) से होती है। जिन्हें उसकी कार पसंद आती है लेकिन वो उसे रॉयल्टी नहीं देना चाहते इसलिए डील रद्द हो जाती है।

इसके बाद देवेन के पार्टनर उसे असकी ही कार में बंद करके गाड़ी को नदी में फेंक देते हैं जिसकी वजह से उसकी मौत हो जाती है। राज को अपने पापा के मरने के बाद उनकी कार एक गैरेज में मिलती है। वो उसे खरीदकर उसकी मरम्मत करता है। फिल्म में कार हैरअंगेज करने वाले करनामे करते हुए दिखाई देती है। देवेन की आत्मा चूंकि कार के अंदर कैद होती है इसलिए वो अपनी हत्या करने वालों से बदला लेता है।