Taarak mehta ka ultah chashmah: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो इन दिनों फेमस किरदार दयाबेन के कारण सुर्खियों में हैं। कहा जा रहा है कि शो में दिशा वकानी की जल्द ही वापसी होने वाली है। तारक मेहता शो दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के सितारों के बीच भी काफी पॉपुलर है। यही कारण है कि शो में डॉक्टर हाथी का रोल अदा करने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद के निधन पर भोजपुरी सितारों ने भी शोक व्यक्त किया था। इस दौरान भोजपुरी स्टार रवि किशन और एक्ट्रेस रानी चटर्जी शूटिंग में व्यस्त थे, लेकिन दुखद समाचार मिलने पर उन्होंने तारक मेहता शो के एक्टर को श्रद्धांजलि दी थी।

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी ने कवि कुमार आजाद के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा था, ”वे जाना-पहचाना चेहरा थे। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। अचानक किसी के भी जाने से दर्द होता है। वह भी ऐसा इंसान जो कि आपको हमेशा हंसता खेलता नजर आया हो। उनके परिवार को इस दुख को सहने की हिम्मत मिले।”

भोजपुरी फिल्मों के स्टार रविकिशन ने कहा था, ”कवि कुमार आजाद भोजपुरी सिनेमा के एक शानदार कलाकार जिन्हें बच्चा बच्चा उन्हें उनके किरदार डॉक्टर हाथी से जानता है। उनके अचानक निधन से मैं हैरान हूं। मैंने बच्चों के साथ उनके शो के कई एपिसोड देखे हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। एक कलाकार कभी मरता नहीं है बल्कि लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहता है। उनके जाने से टीवी जगत को भारी नुकसान हुआ है।”

भोजपुरी फिल्मों के पॉपुलर स्टार निरहुआ ने कहा था, ”कवि कुमार आजाद एक अच्छे कलाकार थे। मैं नेपाल में शूटिंग में बिजी था, उस दौरान मुझे सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की जानकारी मिली। मैंने उनके शो के कई एपिसोड देखे हैं। उनका किरदार मेरे जहन में है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)