Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Update: शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में जेठालाल गोकुलधाम सोसाइटी में नयी मुसीबत लाए हैं। जेठा के हाथ में है जादूई अंगूठी जो कि मनोकामनाएं पूरी करती है। अब पोपट को इस बारे में खबर हो गई है। इसी के बाद से वह जेठा के पीछे पड़ गया है कि उसे भी वह अंगूठी चाहिए क्योंकि पोपट को शादी करनी है। उसे उम्मीद है कि उस मैजिक रिंग को पहनते ही उसकी शादी हो जाएगी।
दरअसल, जेठा अपने साले सुंदर की बातों में एक बार फिर से फंस गया है। सुंदर लाल अपने जीजा जी के पास नई स्कीम लाया। जेठा को सुंदर ने चमत्कारी अंगूठी दिखाई। जिसने जेठालाल को मंत्रमुग्ध कर दिया इसके चलते वो फैसला करता है कि गोकुलधाम सोसाइटी के सभी सदस्यों के लिए वो चमत्कारी अंगूठी ऑर्डर करेगा।
अब गोकुलधाम सोसाइटी में बहस छिड़ जाती है कि वह अंगूठी लेगे या नहीं। गोकुलधाम सोसाइटी के पुरुष अंगूठी लेने के पक्ष में नहीं होते हैं। लेकिन जेठा लाल महिला मंडल को मना लेता है।ऐसे में सारी पत्नियां अपने पतियो के पीछे पड़ गई हैं कि उन्हें अंगूठी चाहिए ही चाहिए।
इस बीच जेठा के पीछे पोपटलाल भी पड़ गया है कि उसे भी वह अंगूठी चाहिए, पोपट को लगता है कि अब वही अंगूठी उसकी शादी करा सकती है। ऐसे में अब जेठा मुसीबत में पड़ने वाला है। क्योंकि पोपट के टाइम अंगूठी खत्म हो जाएगी। अब जेठा कहेगा कि वह उसके लिए मंगा देगा। तभी सुंदर का फोन आ जाएगा। सुंदर जेठा लाल को बताता है कि उसने एक नया व्यवसाय शुरू किया है जिसका नाम है डियर जीजाजी वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन।
सुंदर जेठा को बताता है कि वो प्लास्टिक की अंगूठी को चमत्कारी अंगूठी बता कर लोगों को बेच रहा है। ये सुनते ही जेठा के पैरो से जमीन खिसक जाती है। क्योंकि रिंग काफी तेजी से बिक रही है। सुंदर की बातें सुनकर सभी गोकुलधामियों के सामने जेठा लाल का चेहरा लाल हो जाता है। जेठा लाल को एहसास हो जाता है कि वो सुंदर की स्कीम में फंस चुका है। और उसी के साथ साथ गोकुलधाम के लोग भी फंस गए हैं। ऐसे में जब गोकुलधाम के लोगोंको इसबारे में खबर होगी तोक्या होगा।