Sye Raa Narasimha Reddy Box Office Collection Day 3: 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर रिलीज की गई चिरंजीवी और अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy दर्शकों को बेशक पसंद आई। लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना दम नहीं दिखा पा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। वहीं फिल्म की रिलीज के बाद शोज देखने वालों ने बताया था कि फिल्म के आखिरी 30 मिनट धांसू हैं। फिर भी फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई।

करीब 275 करोड़ के बजट के साथ बनी Sye Raa Narasimha Reddy ने बॉक्स ऑफिस पर अबी तक 100 करोड़ से ज्यादा का ही बिजनेस किया है। 2 दिन में फिल्म सिर्फ 107 करोड़ ही जुटा पाई है। फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy को 4 भाषाओं में रिलीज किया गया था। फिर भी ये दर्शकों को लुभा नहीं पाई। इस फिल्म को कॉम्पिटीशन देने वाली और सेम डे पर रिलीज होने वाली फिल्म वॉर बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।

ऋतिक और टाइगर की फिल्म ने अब तक 70 करोड़ रुपए की कमाई की है। उम्मीदें जताई जा रही हैं कि आने वाले दिनों में ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी।
जहां वॉर ने ओपनिंग डे पर 53 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म Sye Raa Narasimha Reddy ने पहले दिन में हिंदी वर्जन में2 करोड़ रुपए ही कमाए थे। तेलुगू, मलयालम और तमिल भाषा में फिल्म की कमाई का कलेक्शन अच्छा खासा रहा था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 62 करोड़ कमाए थे। लेकिन हिंदी दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास नहीं लुभा पाई।

फिलहाल अभी लंबा वीकेंड बाकी है, बाजी पलट सकती है। चिरंजीवी की फिल्म को कमाने का मौका अभी बाकी है। शुक्रवार के आंकड़े आना अभी बाकी है इसके बाद शनिवार और रविवार का दिन भी बाकी है।