एक्टिंग करियर से ज्यादा विवादों के कारण खबरों में रहने वालीं स्वरा भास्कर ने सपा नेता फहाद अहमद संग शादी की है। इन दिनों उनकी हल्दी, महंदी और शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने भई अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई तस्वीरें साझा की हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने रिसेप्शन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने फहाद अहमद को ‘शौहर’ लिखा। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।
स्वरा भास्कर ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्होंने डार्क ग्रीन रंग का एंब्रॉयड्री वाला वेलवेट सूट पहना है। वहीं फहाद ने नेवी ब्लू पर गोल्डन एंब्रॉयड्री वाली शेरवानी पहनी है। हालांकि नए नवेली ये जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही है, लेकिन ट्रोलर्स ने इन्हें ट्रोल करने का मौका नहीं छोड़ा।
एक यूजर ने फहाद के पहनावे का मजाक उड़ाते हुए लिखा,”लगता है दूल्हे के कपड़े तैयार नहीं हुए थे तो उसने दुल्हन का दूसरा जोड़ा पहन लिया।” वहीं कुछ ने स्वरा के भाई वाले ट्वीट को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा,”भाई बहन को निकाह की मुबारकबाद।” अन्य ने लिखा,”पूरे 12 दिन लग गए भाई को शौहर बनाने में।”
क्यों हो रहीं ट्रोल?
दरअसल जिस दिन स्वरा ने शादी का ऐलान किया था, उससे 12 दिन पहले ही उन्होंने फहाद को ट्विटर पर जन्मदिन की बधाई दी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था,”जन्मदिन मुबारक फ़हाद मियां! भाई का कॉन्फिडेंस बरकरार रहे। खुश रहो, आबाद रहो..उम्र हो रही है अब शादी कर लो!”
स्वरा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनके पिता और अंकल स्टेज पर डांस कर रहे हैं। इससे पहले एक्ट्रेस ने हल्दी और महंदी, संगीत की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए।
बता दें कि स्वरा भास्कर ने कुछ हफ्तों पहले ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी उन्होंने सपा नेता फहाद अहमद संग कोर्ट मैरिज कर ली। वीडियो में दोनों की कोर्ट मैरिज से जुड़े दस्तावेज भी थे, जिनके मुताबिक दोनों ने 6 जनवरी 2023 को मुंबई में शादी की।
कौन हैं स्वरा के पति फहाद अहमद?
फहाद अहमद समाजवादी पार्टी की युवा इकाई के महाराष्ट्र और मुंबई के अध्यक्ष हैं। फरवरी 1992 को जन्में फहाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले हैं। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) से पढ़ाई की है। फिर एमफिल करने टाटा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस आ गए। यहीं उन्होंने राजनीति में कदम रखा।