Swara Bhasker Pregnancy: स्वरा भास्कर मां बनने वाली हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस बात की जानकारी खास तरीके से दी है। स्वरा ने अपनी पति फहद अहमद संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में स्वरा ने अपने फैंस को गुड न्यूज दी है। उन्होंने लिखा,”कभी-कभी आपकी सभी प्रार्थनाओं का उत्तर एक साथ मिलता है। जैसे ही हम एक पूरी नई दुनिया में कदम रखते हैं, धन्य, आभारी, उत्साहित (और अनजान!)।” स्वरा की पोस्ट पर तमाम लोगों ने उन्हें बधाई दी हैं।
कुछ दिन पहले फैली थी अफवाह
आपको बता दें कि स्वरा ने सपा नेता फहद अहमद से फरवरी के महीने में कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद दोनों ने धूमधाम से मार्च ने शादी रचाई। कुछ दिन पहले ही स्वरा को लेकर अफवाह फैली थी कि शादी के चंद महीने बाद ही वह मां बन गई हैं। इसे लेकर सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही थी। यूजर्स स्वरा को मां बनने पर बधाई देने के साथ ही उनकी खिंचाई कर रहे थे।
ऐसे फैली थी अफवाह
ये खबर अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजूदास के एक ट्वीट के बाद फैली थी। उन्होंने ट्वीट में इस बात का दावा किया था कि स्वरा मां बन गई हैं। उन्होंने लिखा था,”स्वरा भास्कर ने विवाह के 4.5 महीने बाद ही बालक को जन्म देकर, समय से पहले काम पूर्ण करने वाले गडकरी जी को दिखाया आईना !!” @harshktweets यूजर ने लिखा, “तीन महीने पहले ही स्वरा भास्कर ने मुस्लिम प्रेमी से शादी रचाई थी। अब खबर आ रही है कि वे मां बन गई हैं, मैंने इस वीडियो में पहले ही आशंका जताई थी कि शायद ऐसा होगा। कोई इस खबर को कंफर्म करे कि क्या वास्तव में ये सही है?”
गौरतलब है कि इसी साल फरवरी के महीने में स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी रचाई थी। उस वक्त इन दोनों की शादी चर्चा का विषय बनी रही थी। दोनों के धर्म अलग होने के कारण दोनों को खूब ट्रोल भी किया गया था। अब जब एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की तस्वीरें शेयर करते हुए मां बनने का ऐलान किया है तो लोग उन्हें तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।