श्रीलंका में प्रदर्शन कर रही जनता अब हिंसा पर भी उतर आयी है। श्रीलंकाई राष्ट्रपति के खिलाफ लगातार ‘Gota Go Gama’ और ‘Gota Go Home’ नारे लगाये जा रहे हैं। जनता ने राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया है और तोड़फोड़ की। प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी आवास में घुसकर आग तक लगा दी गई। सोशल मीडिया पर प्रदर्शनकारियों के तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसी पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
स्वरा भास्कर ने श्रीलंका में राष्ट्रपति भवन पर कब्जा करने के बाद लोगों द्वारा किचन पर भी कब्जा करने का वीडियो शेयर किया है। साथ ही स्वरा भास्कर ने एक कविता की दो लाइनें भी लिखी है। स्वरा भास्कर ने लिखा कि “बुरी है आग पेट की, बुरे हैं दिल के दाग ये, न मिट सकेंगे एक दिन, बनेंगे इंक़लाब ये”(जनवादी गीत: ‘ तू ज़िन्दा है’)।
स्वरा भास्कर के इस ट्वीट पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इम्मी नाम के यूजर ने लिखा कि ‘रोटी और पेट का सवाल है। हमारे सामने जो आने वाला है, उसकी भी हालत ऐसे ही होने वाली है। सिहासन खाली करो कि जनता आ रही है।’ एक यूजर ने लिखा कि ‘समझ सकते हैं कि पेट के लिए क्या क्या नहीं करना पड़ता।’
कश्यप नाम के यूजर ने लिखा कि ‘स्वरा यही चाहती है, अराजकता। एक भारतीय राजनेता भी हैं जो यही चाहते हैं।’ रविन्द्र नाम के यूजर ने लिखा कि ‘त्रस्त जनता कुछ भी कर सकती है। नए श्रीलंका का वादा खोखला साबित हुआ।’ संघर्ष नाम के यूजर ने इसे चीन का प्रोपगेंडा बताते हुए लिखा कि ‘यह तो होना ही था,अखिरकार चीन का प्रोपेगैंडा सफल हुआ।’
वहीं अब जानकारी सामने आई है कि राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे भी 13 जुलाई को राष्ट्रपति अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। स्पीकर महिंदा यापा अभयवर्धने ने बताया कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने कहा है कि वह 13 जुलाई को राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दें, श्रीलंका में सरकार विरोधी प्रदर्शन पिछले कई हफ्तों से हो रहे हैं। दिन-प्रतिदिन श्रीलंका की आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है और श्रीलंका दिवालिया घोषित हो चुका है। गे। वहीं पहले प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने पद छोड़ने से इंकार किया लेकिन बाद में वह भी इस्तीफा देने के लिए राजी हो गए।