बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। अह अक्सर लगभग हर मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। वहीं फिल्म अभिनेत्री ने हाल ही समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है।

इस शादी को लेकर स्वरा भास्कर काफी चर्चा में भी हैं। कई लोगों ने सूटकेस, फ्रिज, धर्मांतरण और नाजायज जैसे कई शब्दों का इस्तेमाल कर स्वरा की खिंचाई की। वहीं अब स्वरा भास्कर ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट किया है और उनके खिलाफ नफरत फैलाने वालोम पर कटाक्ष किया है।

स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट

स्वरा भास्कर अपनी कोर्ट में हुईं शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ‘नफरत करने वाले: सूटकेस, फ्रिज, नाजायज, धर्मांतरण ब्लाह..ब्लाह.. ब्लाह.. हम। तस्वीरों में स्वरा और फहाद को बेहद खुश देखा जा सकता है। जोड़ा अपनी शादी का जश्न मनाता दिख रहा है। फहद को स्वरा की मां इरा भास्कर को गले लगाते हुए भी देखा जा सकता है। एक तस्वीर में फहाद और स्वरा भी एक दूसरे को लगे लगाते दिख रहे हैं।

वहीं 16 फरवरी को स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘कभी-कभी आप दूर-दूर तक किसी ऐसी चीज को खोजते हैं जो आपके ठीक बगल में थी। हम प्यार की तलाश में थे, लेकिन हमें पहले दोस्ती मिली। और फिर हमने एक-दूसरे को पाया। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद। यह अराजक है लेकिन यह आपका है।’

विवेक अग्निहोत्री पर एक्ट्रेस का तंज

वहीं स्वरा भास्कर ने द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को लेकर भी ट्वीट किया है। स्वरा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘विवेक अग्निहोत्री के लिए नाम लेना, अभद्र भाषा का इस्तेमाल, सार्वजनिक मंचों पर मुस्लिम नागरिकों पर केवल इसलिए आरोप लगाना, क्योंकि वे मुस्लिम हैं, इस बात का एक बहुत बड़ा उदाहरण है ‘न्यू इंडिया कितना जहरीला, कट्टर और बहुसंख्यक हो गया है।’

क्या है पूरा मामला

दरअसल हाल ही में विवेक अग्निहोत्रा और फैक्ट चेकर जर्नलिस्ट मोहम्मद जुबैर के बीच सोशल मीडिया पर बहस हो गई थी। विवेक अग्निहोत्री को उनकी फिल्म द कश्मीर फाइल्स के लिए दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। जिसके बाद जुबैर ने विवेक अग्निहोत्री पर तंज कसते हुए कहा था कि ‘यह वो सम्मान नहीं है जो आप समझ रहे हैं। ये उस सम्मान जैसा है, जो विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स से मिलता हुआ है।’

इस पर विवेक अग्निहोत्री भड़क गए थे और उन्होंने मोहम्मद जुबैर पर निशाना साधते हुए लिखा था कि ‘मैं फैक्ट चेकर्स को नापसंद नहीं करता हूं। लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आता है जब कोई पंक्चर रिपेयर करने वाला खुद को फैक्ट चेकर बताता है। आप कुछ भी नहीं है महज एक जेहादी दलाल हैं और मैं ठीक तरीके से जानता हूं कि आप जैसे लोगों के पीछे कौन है। हर एक जिहादी का दिन आता है और आपका भी दिन जरूर आएगा। विवेक अग्निहोत्री के इस ट्वीट के बाद फिल्ममेकर को काफी ट्रोल किया गया था।’