इस साल 75वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाने की तैयारी की है, जिसमें सभी देशवासियों से अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई है। इसी के साथ इस अभियान के मद्देनजर सरकार खादी उद्योग से लेकर तमाम स्वयं सहायता समूहों के हैंडलूम विभागों से तिरंगा बनाने के लिए कहने वाली है। लेकिन अब तिरंगा केवल खादी ही नहीं बल्कि पॉलिएस्टर, सूती, रेशमी कपड़ों से तैयार किया जाएगा।

सरकार के इस निर्णय पर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने सवाल उठाया है। उन्होंने इस संबंध में किए गए एक यूजर के ट्वीट को शेयर करते हुए पूछा है,’क्यो?’ जिसपर तमाम यूजर्स ने उनकी खिंचाई की है। कई लोगों ने उन्हें अनपढ़ तक कह दिया।

अभिनव प्रताप सिंह ने लिखा,”आपके लिए कपड़ा जरूरी है या जो संदेश झंडा देता है वो? खादी के रंग को बरकरार रखना मुश्किल होता है। हर चीज में ज्ञान देना अच्छी बात नहीं होती।” अन्य यूजर ने लिखा,”पूरा बॉलीवुड खादी को प्रमोट करता है। सबसे पहले गुच्ची, अरमानी को बायकॉट करो। उसके बाद खादी पर लेक्चर दो। पहले खुद करो फिर प्रचार करो।”

देहरादून गाई नाम के ट्विटर हैंडल से लिखा गया,”क्योंकि खादी का रंग बरकरार रखना मुश्किल होता है। खादी भी सूती ही है और धूप में इसका रंग हल्का पड़ जाता है। पोलिएस्टर का रंग नहीं छूटता और लंबे समय तक बना रहता है।” सच में जेएनयू से पढ़ी हो।” रॉकी नाम के यूजर ने लिखा,”क्योंकि तुम धरती पर बोझ हो। मंगल ग्रह चली जाओ।”

आपको बता दें कि ट्विटर पर स्वरा भास्कर के सपोर्टर से कई अधिक हेटर्स हैं। उनके हर एक ट्वीट पर तमाम नफरत भरे कमेंट्स आते हैं। इससे पहले भी स्वरा भास्कर ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा का सपोर्ट किया था, जिसके लिए उन्हें जमकर खरी खोटी सुननी पड़ी थी। इतना ही नहीं एक बार फिर उनके हिंदू होने पर भी सवाल किया गया।

दरअसल महुआ मोइत्रा ने फिल्म काली के पोस्टर के विवाद पर कहा था कि ये आपके ऊपर है कि आप मां काली को किस रूप में लेते हैं। मेरे लिए तो मां काली मांसाहारी और शराब पीने वाली देवी हैं। मुझे इस फिल्म के पोस्टर से कोई आपत्ति नहीं है। जिसे लेकर उन्हें धमकियां मिलने लगी। जब स्वरा ने मोइत्रा का समर्थन किया तो लोगों ने उनसे सवाल करने शुरू कर दिए कि क्या आप हिंदू हैं।