बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर किसी ना किसी मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में स्वरा ने पति फाहद फासिल के हारने पर ईवीएम पर सवाल उठाए थे और चुनाव आयोग से जवाब मांगा था। इसी बीच चुनाव रिजल्ट के अगले ही दिन उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा भड़क उठी थी। ये हिंसा मुगलकालीन मस्जिद का सर्वेक्षण की वजह से भड़की। इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच रविवार को झड़प भी हुई थी। इसके चलते पुलिस पर पथराव भी किए गए थे। इस दौरान चार लोगों की मौत भी हो गई थी और 20 से ज्यादा पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोग घायल हो गए थे। अब इस मामले पर स्वरा भास्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसके लिए सरकार पर निशाना साधा।
संभल में हुई हिंसा को लेकर स्वरा भास्कर एक्स यानि कि ट्विटर पर पोस्ट शेयर की है। उन्होंने मंगलवार को संभल हिस्सा को लेकर पोस्ट लिखी, ‘हम भारत की उस स्थिति में हैं, जहां कानून लागू करने वाले ही लोगों और आम नागरिकों की हत्या कर रहे हैं। क्योंकि वो मुसलमान हैं।’ इसके साथ ही स्वरा भास्कर ने भारत की न्यायपालिका भी निशाना साधा और पोस्ट में आगे लिखा, ‘और न्यायपालिका? वो शायद भगवान से सलाह ले रहे हैं कि उनको अपना काम कैसे करना है। ये सच में बकवास है।’
आपको बता दें कि स्वरा भास्कर का ये निशाना पूर्व सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के उस बयान पर था, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो भगवान से प्रार्थना कर रहे थे कि अयोध्या-बाबरी मस्जिद मामले जल्द से जल्द सुलझ जाए।
प्रशासन ने बाहरी लोगों की एंट्री पर लगाई रोक
आपको बता दें कि संभल में हुई हिंसा ने सभी को हिलाकर रख दिया। प्रशासन यहां पर हुई हिंसा के खिलाफ सख्त है। जिला प्रशासन ने ये आदेश दिया है कि 30 नवंबर तक बाहरी लोगों की एंट्री नहीं मिलेगी। इस हिंसा के बाद सियासत काफी गरम हो गई है। विपक्ष सरकार पर तीखे वार कर रहा है। विपक्षी नेता जमकर बवाल काटे हुए हैं। लोग सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सरकार की आलोचना कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में पुलिस ने सपा सांसद सहित 2500 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।
इस खबर को तो आपने पढ़ लिया। इसके अलावा इन दिनों साउथ फिल्म ‘पुष्पा 2’ की काफी चर्चा है। फिल्म का हाल ही में आइटम नंबर ‘किसिक’ जारी किया गया, जिसमें एक्ट्रेस श्रीलीला ने अपनी अदाओं से फैंस का दिल ही जीत लिया। लेकिन, क्या आपको पता है इस गाने को एक्ट्रेस ने महज एक ही दिन में शूट कर लिया था?