बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस और मॉडल सुष्मिता सेन का जन्म 19 नवंबर 1975 को आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में हुआ। उनके पिता एयरफोर्स में विंग कमांडेंटे थे। बंगाली परिवार में जन्म लेने वाली इस लड़की ने अपनी खूबसूरती और इंटेलिजेंस के दम पर 1994 में पहले ‘मिस इंडिया’ फिर ‘मिस यूनिवर्स’ का खिताब अपने नाम किया। मिस इंडिया के दौरान सुष्मिता ने खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को कड़ी टक्कर दी और खिताब अपने नाम किया। सुष्मिता ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1997 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दस्तक’ से की। सुष्मिता की ये फिल्म दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं आई। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म ‘जोर’ भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। सुष्मिता फिल्म ‘सिर्फ तुम’ से फेमस हुईं। फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। फिल्म का गाना ‘दिलबर’ दर्शकों में काफी बड़ा हिट हुआ। सुष्मिता ने ‘बीवी नंबर वन’, ‘पैसा वसूल’, ‘मैं हूं ना’, ‘मैंने प्यार क्यों किया’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सुष्मिता के 42वें बर्थडे के मौके पर हम आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

1. सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली पहली भारतीय महिला हैं। इस इवेंट के फाइनल राउंड के दौरान उन्होंने जो गाउन पहना था वह किसी बड़े डिजाइनर ने नहीं बल्कि उनकी मां ने ही डिजाइन किया था और इसे एक लोकल टेलर ने तैयार किया था। इस गाउन के साथ हाथ में पहना गया ग्लव्स भी सॉक्स (मोजे) से तैयार किया गया।

2. सुष्मिता एक सिंगल मदर हैं। उन्होंने साल 2000 में एक लड़की को गोद लिया था। उस समय वह सिर्फ 25 साल की थीं। इसके बाद सुष्मिता ने साल 2010 में एक और लड़की को गोद लिया। सुष्मिता अपनी बड़ी बेटी रेने को ही अपना पहला प्यार मानती हैं।

3. बहुत कम लोग जानते हैं कि सुष्मिता का निक नेम ‘टीटू’ है।

4. सुष्मिता को कविताएं लिखने का काफी शौक हैं। वह अपने खाली समय में अक्सर कविताएं लिखा करती हैं। सुष्मिता अक्सर अपनी कविता पढ़ते हुए अपने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं।

5. सुष्मिता को सांप बेहद पसंद हैं। उन्होंने एक पाइथन को पालतू जानवर के रूप में पाला है।

6. 42 साल की सुष्मिता अभी भी सिंगल हैं लेकिन ऐसा नहीं है कि उनकी लाइफ में कभी प्यार को जगह नहीं मिली। इस चर्चित एक्ट्रेस के लव अफेयर के किस्से भी काफी मशहूर रहे हैं। कहा जाता है कि वह फिलहाल ऋतिक भसीन को डेट कर रही हैं। ऋतिक मुंबई के एक नाइट क्लब के ओनर हैं। इनके अलावा सुष्मिता विक्रम भट्ट, रणदीप हुड्डा, वसीम अकरम, बंटी सचदेवा, सबीर भाटिया और संजय नारंग को भी डेट कर चुकीं हैं।

7. सुष्मिता फिल्म ‘मैं हूं ना’ में एक लेक्चरर के रूप में साड़ी पहने नजर आई थीं। उनका ये लुक काफी फेमस हुआ था। ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि इससे पहले वह किसी भी फिल्म में साड़ी पहने नजर नहीं आईं थीं।