एक्ट्रेस चारू असोपा इन दिनों सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन के साथ अपनी टूटती शादी को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। चारू असोपा और राजीव सेन के बीच सब कुछ सही नहीं चल रहा है। एक्ट्रेस ने पति से अलग होने का फैसला कर लिया है और चारु ने राजीव को तलाक का नोटिस भेज दिया है।

ऐसे में चारू अपनी प्रोफेशनल लाइफ और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और लगातार अपडेट दे रही हैं। अब चारू ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है जिसमें वह दुल्हन की तरह सजी दिख रही हैं।

राजस्थानी दुल्हन के लुक में नजर आई चारू: दरअसल हाल ही में एक फैशन शो में सुष्मिता सेन की भाभी बतौर शो स्टॉपर पहुंचीं थी। फैशन शो में चारू ने अपने राजस्थानी लुक से सभी को हैरान कर दिया। आप जानते हैं चारु एक राजस्थानी परिवार से ताल्लुक रखती हैं तो उन्होंने फैशन शो के लिए भी राजस्थानी लुक चुना था।

लुक की बात करें तो चारू ने पिंक कलर का लहंगा-चोली कैरी किया था। उन्होंने अपने लुक को राजस्थानी स्टाइल ज्वेलरी जैसे हैवी नेकलेस, मांग टीका,चूड़ियां,कड़े से कंप्लीट किया था। मिनिमल मेकअप,रेड लिपस्टिक उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे। इस दौरान चारू ने सिर पर दुपट्टा लिया था। वह अपने इस लुक में शानदार लग रही थीं।

साल 2019 में हुई थी शादी: आपको बता दें कि चारु असोपा टीवी शो ‘मेरे अंगने में’ से मनोरंजन इंडस्ट्री में एक नाम बनाया है। उन्होंने राजीव सेन के साथ साल 2019 में शादी रचाई थी। शादी के दो साल बाद कपल ने 1 नवंबर 2021 को बेटी ज़ियाना के रूप में अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। बता दें अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘बाल वीर’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’, ‘देवों के देव…महादेव’, ‘टशन-ए-इश्क’ और ‘जीजी मां’ जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। उन्होंने फिल्मों ‘इमपेशेंट विवेक’ और ‘कॉल फॉर फन’ में भी काम किया है।