Sushma Swaraj Sudden Demise BollyWood Stars Reactions: बीजेपी की दिग्गज नेता और देश की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अब हमारे बीच नहीं रहीं। 6 अगस्त की देर रात सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनका स्वास्थ्य बीते कुछ समय से ठीक नहीं चल रही थी। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के AIIMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

सुषमा स्वराज के निधन से पूरा देश सदमे में है। दिग्गज नेता के अचानक दुनिया को अलविदा कहने से लोग हैरान हैं। सुषमा स्वराज के निधन पर राजनेता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। अनुपम खेर, रितेश देशमुख और एकता कपूर समेत इंडस्ट्री से जुड़े तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Live Blog

12:07 (IST)07 Aug 2019
'यह स्थान कभी नहीं भरेगा'

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी बीजेपी की दिग्गज नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि अर्पित की है। बिग बी ने लिखा कि सुषमा जी जैसों की खाली जगह कभी नहीं भरती।

11:30 (IST)07 Aug 2019
संजय दत्त भी हुए इमोशनल

संजय दत्त ने लिखा- 'RIP सुषमा जी, इस खबर को सुनने के बाद मैं हैरान हूं। वह हमेशा से मेरी करीबी रही हैं और हमेशा दयालु थीं। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं और देश को इससे भारी क्षति हुई है।'

10:53 (IST)07 Aug 2019
'मुझे व्यक्तिगत तौर पर प्रेरणा दी है'

सुषमा स्वराज के निधन पर परिणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया है। परिणीति ने लिखा- मुझे हमेशा गर्व होता है कि एक छोटे से टाउन की लड़की कुछ बड़ा करने में सफल रही। आपकी आत्मा को शांति मिले, आपने मुझे व्यक्तिगत तौर पर प्रेरणा दी है।

10:06 (IST)07 Aug 2019
'आप याद आएंगी'

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि सुषमा स्वराज को दी है। करण ने लिखा- एक शानदार लीडर, मार्गदर्शक और मिनिस्टर। परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। इसके अलावा सिंगर आशा भोसले ने लिखा- सुषमा जी हम आपको मिस करेंगे।

09:41 (IST)07 Aug 2019
भावुक हुए धर्मेंद्र

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सुषमा स्वराज के निधन पर अपना दुख जताया है। धर्मेंद ने ट्वीट में बताया है कि वह उनकी छोटी बहन के समान थीं और वह उन्हें सीने से लगा लेती थीं।


09:21 (IST)07 Aug 2019
बी-टाउन स्टार्स का सोशल मीडिया पर छलका दर्द

अनुष्का शर्मा, ऋषि कपूर और विवेक ओबरॉय ने भी सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया है। अनुष्का ने लिखा कि वह सुषमा स्वराज के अचानक निधन की खबर से सदमे में हैं। वहीं विवेक ने बीजेपी लीडर को आयरन लेडी बताया है।

08:58 (IST)07 Aug 2019
अर्जुन कपूर ने कही दिल की बात

अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर सुषमा स्वराज के निधन पर अपना दुख जताया है। अर्जुन ने लिखा- भारत ने एक महान नेता और शख्सियत को खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।

08:42 (IST)07 Aug 2019
रितेश देशमुख बोले- 'बहुत बड़ा नुकसान'

एक ट्वीट में रितेश देशमुख ने लिखा- ''भारत के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वह एक शानदार वक्ता थीं। एक महान देशभक्त थीं और एक वरिष्ठ नेता थीं। विदेश मंत्री के तौर पर वह हर भारतीय की मदद के लिए आगे रहीं, जिसे भी जरूरत रही। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और उनके फैन्स के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।''

08:25 (IST)07 Aug 2019
रवीना टंडन ने दी श्रद्धांजलि

सुषमा स्वराज के निधन पर अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी दुख जाहिर किया है । रवीना ने अपने ट्वीट में सुषमा को पुरूषों की तुलना में सबसे स्ट्रांग महिला बताया है।

08:10 (IST)07 Aug 2019
एकता कपूर का छलका दर्द

सुषमा स्वराज के निधन पर जानी-मानी निर्माता एकता कपूर ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। एकता कपूर ने एक ट्वीट में लिखा- ''मैं जब युवा थी, मुझे सुषमा जी का काफी साथ मिला था। मेरे ऑफिस में कई फोटोज लगी हैं, जिसमें वह मुझे अवॉर्ड देते हुए नजर आ रही हैं। मुझे दुख हो रहा है क्योंकि मैंने एक ऐसी महिला को खोया है जिसने मुझे मेरा पहला पाठ सिखाया था। महिलाओं को हमेशा दूसरी महिला की तरक्की में मदद करनी चाहिए। शुक्रिया और उनकी आत्मा को शांति मिले।''

08:04 (IST)07 Aug 2019
अनुपम खेर ने शेयर किया लाइव वीडियो

अनुपम खेर ने देर रात लाइव कर सुषमा स्वराज के निधन पर अपना दुख जाहिर किया। अनुपम खेर ने कहा, ''मैं अच्छे इंसानों में से एक और सबसे शानदार, ईमानदार, जबरदस्त नेताओं में से एक सुषमा स्वराज के निधन की खबर से सदमे में हू। मैं ये लाइव वीडियो इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मुझे यह खबर किसी के साथ शेयर करनी थी। मैं अभी न्यूयॉर्क की कैब में हूं, जब मुझे इस खबर की जानकारी हुई तो मैं बर्दाश्त नहीं कर पाया।''

अनुपम ने आगे कहा, ''मुझे उनके साथ समय बिताने और उनसे बातें करने का मौका मिला। वेदों और बाकि चीजों में उनकी जानकारी, बहुत जानकार और पॉजिटिव इंसान थीं। बहुत दूर हूं मैं अपने वतन और अभी किसी भारतीय के साथ नहीं हूं। टैक्सी में जा रहा था, मुझे लगा कि आप सभी से बात करनी चाहिए। ओम शांति।''