बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक इंट्रस्टिंग वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर जो वीडियो सुशांत ने शेयर किया है उसमें वह तीरंदाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सुशांत तीरकमान संभालते हुए ऐसे तीर चलाते हैं कि उनका निशाना ठीक निशाने पर लगता है। इस वीडियो को कैप्शन देते हुए सुशांत सिंह लिखते हैं- अर्जुन और वह आंख। अर्जुन के इस वीडियो के पोस्ट करने के बाद यूजर्स को उनका ये तीरकमानी वाला अंदाज खूब पसंद आया।
इसके बाद लोगों ने अर्जुन के इस वीडियो पर कमेंट करना भी शुरू कर दिया। इसके चलते यूजर्स ने सुशांक से सवाल पूछना शुरू कर दिया। अर्जुन ने अपने वीडियो में खुद के लिए अर्जुन लिखा ऐसे में लोगों ने पूछना शुरू कर दिया द्रौपदी कहां है? एक यूजर ने लिखा, ‘क्या वहां कोई द्रौपदी थी?’ एक और यूजर ने भी यही कहा कि क्या द्रौपदी कौन है? इसी के साथ ही कई यूजर्स ने उन्हें कमाल की निशानेबाजी करने पर प्रोत्साहित भी किया। बता दें, फिल्म काए पोछे से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन की दुनिया से अपनी एक्टिंग की शुरुआत की थी।
Arjuna & The Eye :)) #AmbidextrousArchers #bull‘s-eye 🙂 pic.twitter.com/HWWa5yB2f4
— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) May 7, 2018
हाल ही में सुशांत ने कृति सेनन के साथ फिल्म राबता में काम किया था। ये फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई थी। इससे पहले राजपूत फिल्म एमएस धोनी में नजर आ चुके हैं। दर्शकों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया था। अब जल्द ही सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ श्रद्धा कपूर होंगी।
Was there any Draupadi?
— (@flowerforthesun) May 7, 2018
वहीं राजपूत की फिल्म ‘केदारनाथ’ फिलहाल अभी बीच में ही लटकी हुई है। फिल्म की शूटिंग अभी पूरी नहीं हो पाई है। बताते चलें इस फिल्म से सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने डेब्यू करना था। लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले सारा रोहित शेट्टी की फइल्म ‘सिंबा’ में नजर आएंगी।