रागिनी एसएमस 2 की बेबी डॉल सनी लियोन को अब बॉलीवुड सुपर गर्ल का खिताब मिल चुका है। और ये खिताब उन्हें एक बार फिर से कनिका कपूर की वजह से मिला है। जी हां, बेबी डॉल के बाद कनिका ने इस बार सनी को चायना की सुपर गर्ल बना दिया। दरअसल हाल ही सनी लियोनी एक वीडियो सॉन्ग गर्ल फ्रॉम चायना रिलीज हुआ है, जिसमें वे जादूई परी की तरह उड़ती हुई नजर आ रही हैं। 5 मिनट 33 सेकेंड के इस सॉन्ग में सनी न्यू लुक के साथ काफी हॉट और सेक्सी दिख रही हैं।

इस सॉन्ग को कनिका से खुद ही Youtube पर लॉन्च किया है। जिसे महज तीन दिन में डेढ़ लाख से लोग देख चुके हैं। इस से पहले ‘रागिनी एमएमएस’ में कनिका की आवाज में ‘बेबी डॉल’ गाने पर सनी लियोनी ने अपने डांस की छाप छोड़ी थी।

देखें वीडियो…

उनके साथ इस गाने में दिल दोस्ती डांस फेम शांतनु महेश्वरी भी दिखाई दे रहे हैं जो एक सादगी भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में शांतनु के दोस्त उन्हें चाइनीज डॉल आर्डर करने के लिए कहते हैं। इसके बाद शांतनु के दोस्त उन्हें एक ऐसी लड़की के बारे में न सिर्फ बताते हैं बल्कि घर में भी ले आते हैं। ये गर्ल और कोई नहीं बल्कि सनी लियोनी ही होती हैं। जो एक चायनीज डॉल, जिसे बैटरी से चार्ज किया जाता है। जो शांतनु के सारे काम करती हैं। शांतनु के नहलाने से लेकर दूसरों से बचाती भी हैं, खाना और ब्रेकफास्ट भी पकाती हैं।

गाने के लांचिंग के मौके पर कनिका ने कहा कि सनी लियोनी उनके लिये लकी रही हैं और इसीलिए दोनों ने एक बार फिर साथ काम करने का फैसला किया। एलबम की फूहड़ता पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वीडिया में जो भी है, वह इसके निर्माता और निर्देशक का फैसला था।

सनी लियोनी ने भी खुद ट्वीट कर इस गाने की जानकारी दी। इस वीडियो एलबम से सनी की सुपर गर्ल बनने की इच्छा भी पूरी हो गई है। गाने के वीडियों में सनी लियोनी अपने बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं।