Super Dancer Chapter 3 : सुपर डांसर चैप्टर 3 का फिनाले रविवार (23 जून, 2019) को आयोजित होगा। इस दिन पता चल जाएगा कि इस सीजन का विजेता कौन होगा। बता दें कि इस शो में भाग लेने वाले बच्चों की उम्र 4-13 साल है। सुपर डांसर शो सोनी चैनल पर शनिवार और रविवार की रात 8 बजे से प्रसारित किया जाता है। इस शो में जज के तौर पर शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर और अनुराग बसु मौजूद होते हैं। इस एपिसोड में पांच बेहतरीन डांसरों का सलेक्शन फाइनल मुकाबले के लिए हुआ है। इनमें जयश्री, तेजस, रूसपा, सक्षम और गौरव का नाम शामिल है। इन पांचों प्रतिभागियों के बीच ट्रॉफी के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलेगा।
इस शो के प्रोमो से पता चला है कि फिनाले में जज शिल्पा शेट्टी भरतनाट्यम करती नजर आने वाली हैं। शिल्पा शेट्टी ने भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली है लेकिन वो अपनी किसी भी फिल्म में भरतनाट्यम परफॉम नहीं किया है। यह पहला मौका होगा जब वो टीवी स्क्रीन पर भरतनाट्यम करती नजर आएंगी। सुपर डांसर चैप्टर-3 को आप अपने टेलीविजन पर भी लाइव देख सकते हैं। शो का फिनाले एपिसोड रात 8 बजे से प्रसारित किया जाएगा। यदि आप इस दौरान यात्रा कर रहे हैं या फिर घर से बाहर हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। शो का लाइव प्रसारण जियो टीवी ऐप और सोनी चैनल के ऐप सोनी-लिव पर भी किया जाएगा।
बता दें कि शो के लिए कई लड़के ऑडिशन देते हैं। इनमें से 12 बच्चों का सलेक्शन किया जाता है। हर डांसर के पास जोड़े के तौर पर एक कोरियोग्राफर (सुपर गुरु) होता है। यह सुपर गुरु इन लड़कों को डांस सिखाते हैं और उन्हें ट्रेनिंग देते हैं। बता दें कि साल 2018 में बिशाल शर्मा ने सुपर डांसर का खिताब अपने नाम किया था। इनाम के तौर पर उन्हें 15 लाख रुपए और ट्रॉफी दिया गया था। बिशाल शर्मा असम के जोरहाट के रहने वाले थे। वहीं साल 2016 में यह प्रतियोगीता दित्य भंडे ने जीता था। दित्य मुंबई के रहने वाले थे।