Super 30 Box Office Collection Day 7: ऋतिक रोशन की फिल्म ‘सुपर 30’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में आई थी। इसी के साथ ही फिल्म नए हफ्ते की शुरुआत कर चुकी है। लेकिन कलेक्शन के मामले में ऋतिक की फिल्म काफी धीमी गति से चल रही है। फिल्म की कहानी जबरदस्त है, ऋतिक जैसे सुपरस्टार फिल्म में हैं। कहानी दमदार है, लोग हैरान हैं कि आखिर फिल्म की ज्यादा चर्चा और कमाई क्यों नहीं हो रही। बता दें, ऋतिक की ये फिल्म 80 करोड़ के आंकड़े को छूने जा रही है।
शुक्रवार को फिल्म ने कमाए थे- 11.83 करोड़ रुपए। शनिवार को फिल्म का कलेक्शन रहा-18.19 करोड़ रुपए। रविवार को ऋतिक की फिल्म ने कमाए थे-20.74 करोड़ रुपए। सोमवार को फिल्म का कलेक्शन रहा- 6.92 करोड़ रुपए। बुधवार को फिल्म ने जुटाए- 6.16 करोड़ रुपए। तो वहीं गुरुवार को फिल्म का कलेक्शन रहा-5.62 करोड़ रुपए। इस हिसाब से फिल्म ने अब तक- 75.85 करोड़ की कमाई कर ली है।
#Super30 is decent… Metros/urban centres are driving its biz… Mass circuits/single screens are weak… Week 2 crucial, since it faces #TheLionKing… Fri 11.83 cr, Sat 18.19 cr, Sun 20.74 cr, Mon 6.92 cr, Tue 6.39 cr, Wed 6.16 cr, Thu 5.62 cr. Total: ₹ 75.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 19, 2019
अब गुरुवार को फिल्म की कमाई का आंकड़ा कितना रहा इस बारे में जानने के लिए सब कलेक्शन नंबर्स का इंतजार कर रहे हैं। बताते चलें, सेलेब्स के अलावा क्रिटिक्स और आम जनता को भी ये फिल्म बहुत पसंद आई। सुपर 30 दर्शकों के दिलों पर राज कर रही है। फिल्म बेशक कलेक्शन के मामले में स्लो चल रही है। लेकिन इस फिल्म का टॉपिक है जिसके बारे में पहले से सब जानते थे और फिल्म को खूब प्रोत्साहित करते दिखे।
फिल्म में ऋतिक की अदाकारी की भी काफी चर्चा हो रही है। ऋतिक की भोजपुरी कई लोगों को अखर रही है, लेकिन कई लोग हैं जो कि ऋतिक को इस अंदाज में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और पसंद भी कर रहे हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी भी हैं, जो कि नेता के किरदार में हैं। पंकज त्रिपाठी इस फिल्म के जरिए एक बार फिर से दर्शकों पर अपनी खास छाप छोड़ते नजर आ रहे हैं।