Hrithik Roshan Opens uUp On Sister Allegations: कुछ दिनों पहले ऋतिक रोशन की बहन सुनैना रोशन (Sunaina Roshan) ने अपने परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। सुनैना ने मुस्लिम ब्वॉयफ्रेंड के साथ रिलेशन को लेकर परिवार का समर्थन नहीं मिलने का आरोप सहित उनपर दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया था। ऋतिक रोशन ने अब जाकर इस पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक अंग्रेजी पब्लिकेशन को दिए इंटरव्यू में ऋतिक ने कहा कि यह उनके और उनके परिवार का निजी, आंतरिक और संवेदनशील मामला है। ऋतिक ने सुनैना के बारे में बात करते हुए कहा कि सुनैना की वर्तमान स्थिति को देखते हुए उनके बारे में कुछ भी कहना सही नहीं होगा। यह एक दुर्भाग्यशाली स्थिति है। शायद इससे बहुत से परिवार गुजर रहे हैं। पर सभी उनकी तरह बेबस हैं क्योंकि ऐसे मामलों में हमारे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद कमज़ोर है।

सुनैना के मुस्लिम शख्स के साथ रिलेशनशिप में रहने को लेकर परिवार के समर्थन नहीं करने वाले आरोप पर ऋतिक का कहना था कि उनके परिवार में धर्म जैसी कोई चीज नहीं है। ऋतिक ने बताया इस पर कभी भी चर्चा नहीं की गई। ना ही उन्होंने अपने जीवन में इसे कभी महत्व दिया। मालूम हो कि ऋतिक 14 साल पहले संजय खान की बेटी सुजैन खान के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि दोनों का अब अलग हो चुके हैं। सुनैना के लगाए आरोपों के दौरान सुजैन ने रोशन परिवार का समर्थन किया था। और सुनैना के आरोपों को दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बताया है।

ऋतिक के फिल्मों की बात करें तो उनकी फिल्म सुपर 30 रिलीज को तैयार है। यह फिल्म 12 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज की जाएगी। फिल्म को विकास बहल ने निर्देशित किया है। फिस्म बिहार के सुपर 30 के नाम से मशहूर आनंद कुमार पर आधारित है। फिल्म में ऋतिक आनंद कुमार की भूमिका में ही नजर आएंगे।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)