बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर तीन बच्चों के माता-पिता बन गए हैं। वहीं सनी और वेबर को साथ रहते हुए पूरे 10 साल हो चुके हैं। अपने 10 साल पूरे करने की खुशी में सनी ने अपनी और पति डेनियल वेबर की एक तस्वीर सोशल इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। तस्वीर में सनी और डेनियल एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं। सनी ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए इसे क्यूट सा कैप्शन भी दिया है। सनी अपने पोस्ट के साथ लिखती हैं, ’10 साल और फिर भी हमें एक दूसरे को स्मूच करने का वक्त है, LOL’
इस तस्वीर के सामने आने के बाद सनी लियोनी को कई लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई यूजर्स ने कहा कि ये सब घर में जाकर करो सब देख रहे हैं। इसके अलावा और भी कई यूजर्स थे जो सनी की इस तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स करने लगे। बता दें, सनी लियोनी और पति डेनियल वेबर को साथ रहते हुए पूरे 10 साल बीत गए हैं। वहीं इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए सनी ने अपनी और अपने पति की ये किस करते हुए तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की।
सनी और पति वेबर हाल ही में 2 ट्विंस बच्चों के माता-पिता बने हैं। इस बार सनी लियोनी ने अपने सोशल अकाउंट पर खुद यह खुशखबरी बयां की थी। उन्होंने दो नवजात बच्चों के साथ तस्वीर शेयर कर इस बारे में जानकारी दी थी। सनी ने इस तस्वीर को बड़ा प्यारा सा कैप्शन भी दिया। सनी लिखती हैं, ‘गॉड की प्लानिंग, वह दिन 21 जून, 2017 का दिन था, जब डेनियल और मुझे पता चला कि हम शायद कुछ ही समय में तीन बच्चों के माता-पिता बन सकते हैं।’ इससे पहले सनी और वेबर ने निशा को भी गोद लिया। सनी ने निशा को महाराष्ट्र के लातूर से गोद लिया था।

\

