Sunny Leone: सनी लियोनी का हर डांस नंबर हिट साबित होता है। ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’ और ‘चार बोतल वोडका’ जैसे हिट गानों के बाद सनी लियोनी अब ‘फंक यू’ गाने पर झूमती नजर आ रही हैं। इस गाने में सनी लियोनी मछली बनी दिख रही हैं। मछली बनकर सनी सेक्सी वेवी मूव्स कर रही हैं। सनी के फैंस इस वीडियो के देख कर काफी एंजॉय कर रहे हैं। इस गाने को यो यो हनी सिंह ने गाया और म्यूजिक दिया है। गाने के लिरिक्स काफी दिलचस्प हैं, जिसे लिखा- Lil Golu ने है। सनी लियोनी के साथ इस गाने में सनी सिंह और ओमकार कपूर भी दिखाई दे रहे हैं।

ये गाना फिल्म ‘झूठा कहीं का ‘ का है। फिल्म 19 जुलाई को सिनेमाघरों में आ रही है। फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के बाद सनी सिंह अब इस फिल्म में नजर आ रहे हैं। फिल्म में सनी के अलावा सनी लियोनी, ऋषि कपूर, जिम्मी शेहरगिल, निमिशा मेहता और ओमकार कपूर हैं। ऐसे में अभी इस फिल्म से सनी लियोनी का ये गाना सामने आया है। देखें वीडियो:-

कॉमेडी और रोमांस से भरपूर इस फिल्म में सनी लियोनी के गाने का तड़का फैंस को काफी पसंद आ रहा है। फैंस गाने के लिरिक्स पर रिएक्ट करते नजर आ रहे हैं। लोग कहते दिख रहे हैं- ‘योयो हनी सिंह का गाना लंबे वक्त के बाद. आहा मजा आ गया।’

तो किसी ने लिखा- सनी लियोनी और साथ मे ंयो यो हनी का गाना क्या कमाल का कॉम्बिनेशन है।’ गाने में सभी कलाकार दिखाई दे रहे हैं । लेकिन यो यो हनी सिंह के न दिखाई देने से फैंस थोड़ा निराश नजर आए। फैंस कहते दिख रहे हैं- हनी हम आपको देखना चाहते हैं।

(और ENTERTAINMENT NEWS पढ़ें)