Sunny Leone: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। असल जिंदगी में सनी के फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कुछ वक्त पहले सनी लियोनी ने अपने एक ऐसे फैन के बारे में सुना जो कि जिद पकड़े बैठा था कि वह शादी करेगा तो सनी लियोनी जैसी लड़की से नहीं तो नहीं करेगा।’ सनी लियोनी ने जब फैन का ऐसा रवैया देखा तो वह पहले तो खुश हुईं। लेकिन बाद में उन्होंने अपने फैन की अच्छे से क्लास ले ली।
एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें सनी लियोनी की इस फैन से टेलीफोन पर बात होती है। एक रेडियो शो के दौरान एक्ट्रेस सनी लियोनी सरप्राइज के साथ फैन से बात करती हैं। सनी को फैन के बारे में बताया जाता है कि ‘सनी जैसी लड़की के लिए वह कई सारी लड़कियों को रिजेक्ट कर चुका है।’ वह कहता है कि ‘उसकी आंखें सनी जैसी नहीं है, उसके बाल सनी जैसे नहीं है।’ लड़के का कहना होता है ,’ मैं ऐसी उम्मीद रखता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड अगर सनी जैसी हो 50 % भी.. तो गलत क्या है।’
सनी इन बातों को सुन कर हैरान हो जाती हैं। ऐसे में सनी के फैन को फोन किया जाता है। पहले तो फैन को यकीन नहीं होता कि वह अपने सबसे बड़े क्रश सनी लियोनी से बात कर रहा है। फैन चौंकते हुए सनी की आवाज को पहचान लेता है।
सनी फोन पर कहती हैं- ‘आपको लड़कियों को ऐसे ट्रीट नहीं करना चाहिए। आप पागल हो, यहां सिर्फ एक सनी है आप बाकी लड़कियों को सनी से कंपेयर नहीं कर सकते।’ लड़के को जब पूरी तरह से विश्वास हो जाता है कि फोन पर सनी है तो वह सनी से कहता है कि वह उनसे बहुत प्यार करता है। लड़का कहता है कि उसके फोन की रिंग टोन भी ‘पिंक लिप्स’ है। इसके बाद देखें सनी लियोनी लड़के को क्या कहती हैं, यहां देखें ये वीडियो:-
सनी लियोनी अब तक बॉलीवुड में काफी काम कर चुकी हैं। सनी लियोनी अरबाज खान के साथ फिल्म ‘तेरा इंतजार’, ‘डॉन की जंग’, ‘वन नाइट स्टैंड’, ‘मस्तीजादे’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

