दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्म पद्मावती को लेकर चर्चा में हैं। वहीं प्रियंका चोपड़ा एक ग्लोबल स्टार हैं। दोनों ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। इसके अलावा दोनों हॉलीवुड फिल्मों में डेब्यू कर चुकी हैं और दोनों के दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। इतना सब होने के बावजूद भी दोनों ही एक्ट्रेस को सनी लियोनी ने पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों की लोकप्रियता भी सनी के नंबर वन बनने के आड़े नहीं आई। जी हां, आपने सही पढ़ा।
डीएनए की रिपोर्ट के अनुसार सनी लियोनी ने प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर से सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फीमेल सेलिब्रिटी की लिस्ट में टॉप पोजिशन हासिल की है। उन्हें याहू और गूगल ने सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली 2017 की सेलिब्रिटी लिस्ट में टॉप स्थान दिया है। याहू की भारत में सबसे ज्यादा सर्च की गई लिस्ट में लगातार छठवीं बार सनी ने अपनी इस पोजिशन को बरकरार रखा है। वहीं प्रियंका को दूसरा, ऐश्वर्या को तीसरा, कैटरीना को चौथा और दीपिका को पांचवा स्थान मिला है।
मिड डे को दिए इंटरव्यू में सनी ने अपनी टॉप पोजिशन को लेकर खुशी जाहिर करते हुए कहा- मैं काफी खुश हूं कि यह मुझे मिला। मुझे आगे बढ़ते रहना है। मैं इसके लिए अपने फैंस की काफी ज्यादा आभारी हूं। सनी अपने आइटम सॉन्ग की बदौलत दर्शकों का मनोरंजन करती रहती हैं। 1 दिसंबर को उनकी फिल्म तेरा इंतजार रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल दिखाने में नाकामयाब रही है। इस फिल्म में पहली बार सनी अरबाज खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आ रही हैं।


