बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने हाल ही में एक बच्ची गोद ली है। इसी के साथ ही सनी बॉलीवुड की ‘न्यू मॉम’ बन गई हैं। सनी ने अपनी बेटी का नाम निशा कौर वेबर रखा है। इसी के साथ ही अब सनी के फैंस भी निशा के बारे में जानने को बेताब हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, नन्ही निशा अभी करीब 21 महीने यानी ढाई साल की हैं। वह महाराष्ट्र के लातूर से आई हैं और वह थोड़ी-थोड़ी मराठी समझती और बोलती हैं। इसके अलावा निशा अभी अंग्रेजी समझ नहीं पातीं। अब तक निशा की उनके माता-पिता सनी लियोनी और डेनियल वेबर के साथ कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। यह तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरेल हो रही हैं।
आपको बता दें, सनी और डेनियल ने 2 साल पहले एक बच्चा गोद लेने का सोचा था। इसके चलते उन्होंने पेपरवर्क करना शुरू किया लेकिन इसमें काफी देर हो गई। वहीं एक इंटरव्यू में सनी ने बताया था कि, ‘यह 9 महीने का सफर उनके लिए 2 साल का था।’ करीब दो साल पहले सनी और पति डेनियल ने भारत सरकार और केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण (सीएआरए) तो एक बच्चा गोद लेने के लिए दरख्वास्त की थी।
इसके बाद दोनों की जिंदगी में नन्ही परी निशा आईं। निशा को गोद लेने के बाद सनी और डेनियल के आगे जो सबसे बड़ी समस्या आ रही है वह है- भाषा। निशा को अपने माता-पिता की अंग्रेजी भाषा समझने में दिक्कत आ रही है। वहीं निशा को सिर्फ मराठी समझ आती है। फिलहाल सनी और डेनियल की बेटी निशा ने अंग्रेजी में ‘बाय-बाय’ बोलना सीखा है।
जब सनी और डेनियल निशा को अपने साथ लातूर से मुंबई ले जा रहे थे, निशा उस वक्त बहुत खुश थीं, वह लगाता हंसती-मुस्कुराती रहीं। 8 घंटे का सफर तय करने के बाद निशा अपने माता-पिता सनी और डेनियल के साथ मुंबई पहुंची। सनी ने इस दौरान बताया कि, ‘यह हमारे लिए एक नया एक्सपीरियंस है। मैं निशा की तस्वीरें देख कर बहुत एक्साइटेड हो गई थीं। आज वो हमारी गोद में है।’
#Summerfest2017 @dirrty99 @thedisparrowsofficial Milwaukee USA
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on
With @dirrty99 on sets of @MTVSplitsvilla 10 @MTVIndia #SunnyLeone
A post shared by Sunny Leone (@sunnyleone) on