सपना चौधरी (Sapna Chaudhary) के अलावा इन दिनों हरियाणवी में मौसम चौधरी, श्रेया चौधरी, सुनीता बेबी जैसे डांसर्स की खूब चर्चा है। ये डांसर्स ना सिर्फ स्टेज परफॉर्मेंस में लोगों को आकर्षित कर रही हैं बल्कि इंटरनेट पर भी इनके वीडियो काफी देखे जा रहे हैं। इन्हीं में से सुनीता बेबी डांसर के रूप में काफी ख्याति पा चुकी हैं।
इस बीच डांसर और परफॉर्मर सुनीता बेबी (Sunita Baby) के डांस वीडियो यूट्यूब पर काफी देखे जा रहे हैं। लॉकडाउन के बीच सुनीता बेबी के कई डांस का वीडियो की सोशल मीडिया पर धूम है। इस बीच सुनीता बेबी के परफॉर्मेंस का एक वीडियो को लोगों द्वारा काफी देखा जा रहा है। सुनीता बेबी जिस गाने पर डांस कर रही है वह सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का गाना- हटा सावन की घटा है।
बता दें सुनीता बेबी के इस गाने पर किये डांस परफॉर्मेंस को देख लोग उनकी तुलना सपना चौधरी से कर रहे हैं। एक यूजर्स ने तो यहां तक कह दिया कि सुनीता बेबी सपना चौधरी को भी फेल कर रही है। वहीं कुछ तारीफ में लाजवाब, सुपर डांस, क्यूज और बेस्ट डांसर जैसी बात लिख रहे हैं।
गौरतलब है कि हरियाणा की सुनीता बेबी (Sunita Baby) भी बेस्ट परफॉर्मर के तौर पर जानी जाती हैं। यूट्यूब पर सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो सपना चौधरी के वीडियो से भी अधिक व्यूज हासिल हैं। हाल ही में उनका ‘गजबण पाणी ले चाली’ गाने पर किया डांस काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सुनीता बेबी ने बेस्ट परफॉर्म किया है। इससे पहले शीशे का था दिल मेरा पर किया डांस इंटरनेट पर खूब पसंद किया गया।