Sunita Baby: हरियाणा की जबरदस्त डांसर सुनीता बेबी के इन दिनों खूब चर्चे हैं सपना चौधरी के बाद सुनीता बेबी भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर होती जा रही हैं। फैंस सुनीता बेबी के डांस वीडियो को काफी पसंद करते हैं। सुनीता बेबी हमेशा हरियाणवी गानों में अपने दमदार डांस परफॉर्मेंस देती दिखती हैं। इस बीच सुनीता बेबी का एक धमाकेदार डांस वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। सुनीता बेबी ‘मस्त भरोटा’ गाने पर जमकर नाचती दिख रही हैं।

इस वीडियो में सुनीता का डांस देख कर फैंस काफी खुश हो जाते हैं। वहीं सुनीता बेबी के डांस में हरियाणा की क्वीन सपना चौधरी की झलक साफ नजर आती है। काले रंग के सूट में सुनीता गजब का डांस करते हुए नजर आती हैं। पूरे गाने के दौरान उनके एक्सप्रेशन्स काफी अलग और अनूठे लगते हैं और सपना की याद दिलाते हैं। सुनीता के इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर काफी पसंद भी किया जा रहा है।

सपना चौधरी की ही तरह सुनीता बेबी भी स्टेज डांस करती हैं। सुनीता बेबी का एनर्जेटिक होने के साथ ही मन को भी खूब मोहता है। सुनीता अपने लटके-झटकों से फैंस का काफी मनोरंजन करने के साथ ही कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रही हैं। हरियाणवी गाने के अलावा हिंदी फिल्मों के गानों पर भी सुनीता ने अपने डांस से लोगों को खूब एंटरटेन किया है। सुनीता बेबी का डांस वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। सुनीता के गजब के डांस से उनकी फैन फॉलोइंग में भी खासा इजाफा हुआ है।

सुनीता बेबी के कई डांस वीडियो लॉकडाउन के बीच सोशल मीडिया पर धूम मचा रहे है। इससे पहले सुनीता बेबी का एक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था जिसमें वो सलमान खान की फिल्म हैलो ब्रदर का गाना हटा सावन की घटा पर डांस करती हैं। इस गाने में भी सुनीता बेबी जोश में डांस करती दिखी थीं जिसके चलते फैंस ने इस गाने को काफी पसंद किया था।