कॉमेडियन कपिल शर्मा के नए शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ की शुरूआत हो चुकी है। बीती रात शनिवार को शो का फर्स्ट एपिसोड टेलीकास्ट हुआ। इस बार शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है। हमेशा की तरह इस बार भी अपने शो को कपिल शर्मा ही होस्ट कर रहे हैं। कपिल ने इस बार अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है।
कपिल शर्मा इस बार अपने पुराने दोस्त सुनील ग्रोवर के साथ फिर वापस आ गए हैं, जिससे फैंस बेहद खुश हैं। फैंस इस पर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म हो गया है। सुनील ग्रोवर अब कपिल शर्मा के शो अब द ग्रेट इंडियन कपिल शो का हिस्सा हैं। सुनील ग्रोवर 6 साल बाद कपिल के साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में अब कॉमेडी का डबल तड़का लगने वाला है। शो के पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी मेहमान बनकर पहुंचे थे।
शो के पहले एपिसोड में कपिल की पूरी टीम कपूर परिवार के साथ खूब मस्ती करते नजर आए, लेकिन कपिल और सुनील के बीच खूब तकरार देखने को मिली। दोनों ने शो में एक दूसरे को खूब ताने मारे। जिसे देखकर लगता है कि कपिल और सुनील अपनी 6 साल पुरानी लड़ाई को आज भी नहीं भूले हैं। आइए जानते हैं आखिर क्या हुआ।
कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर ने मारे एक-दूसरे को ताने
कपिल शर्मा का शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो का पहला एपिसोड शनिवार यानी 30 मार्च को शुरू हो चुका है। पहले एपिसोड में सुनील ग्रोवर की एंट्री डफली के कैरेक्टर में है। सुनील को एपिसोड में एक गिफ्ट बॉक्स में रखकर स्टेज पर डिलीवरी किया गया। वहीं कपिल ने जैसे ही बॉक्स को ओपन किया, तो उसमें से सुनील ग्रोवर निकले। जैसे ही सुनील बॉक्स से बाहर निकलते हैं, तो कपिल और सुनील एक दूसरे को अपने पुराने झगड़ों को लेकर मजाकिया अंदाज में ताना मारते दिखे। जैसे ही शो में सुनील ग्रोवर की एंट्री होती है, कपिल शर्मा कहते हैं- “मुझे ऐसा क्यों लग रहा है कि मैं पहले भी कहीं इस वेबकूफ लड़की से मिल चुका हूं।”
कपिल ने दी सुनील को चेतावनी
इस पर सुनील ग्रोवर कहते हैं- “मुझे भी ऐसा लग रहा है कि मैंने आपको किसी फूड डिलीवरी एप के लिए फूड डिलीवर करते देखा है।” ये सुनते ही कपिल कहते हैं कि इसका मतलब आपने भी ज्विगाटो देखी है? इसके जवाब में डफली कहती हैं- “नहीं मैंने भी नही देखी।” दोनों की बातें सुनकर वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं। इसके बाद कपिल सुनील को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि यही तो झगड़े का कारण बनता है। ग्रोवर ने यह भी कहा कि “खैर, झगड़े होते रहते हैं। दरअसल, कुछ लोग इन झगड़ों का आनंद लेते हैं। बाहर किसी ने मुझसे पूछा कि उन्हें हमारी लड़ाई का दूसरा सीजन कब देखने को मिलेगा।”