अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी पहले ही बॉलीवुड में एंट्री कर चुकी हैं लिहाजा अब उनके बेटे भी अहान शेट्टी पूरी तरह से फिल्मों में एंट्री के लिए तैयार हैं। बता दें कि हाल ही ये बात कंफर्म हुई की साजिद नाडियावाला अपनी अपकमिंग मूवी में उन्हें लॉन्च करेंगे। इस बात को लेकर करण जौहर ने भी सुनील शेट्टी को बधाई दी और अहान को फ्यूचर का स्टार बताया। करण ने एक और ट्विट में अहान की काफी सराहना की। करण ने अहान की एक शानदार फोटो शेयर करते हुए उनकी अपकमिंग मूवी का दे दनादन टाइटल लिखा। करण ने पोस्ट करते हुए उसके टाइटल में लिखा कि ट्रेनिंग दन दनादन। आने वाले समय का स्टार। अहान शेट्टी की दमदार एंट्री। साजिद नाडियाडवाला और सुनील शेट्टी को बधाई। अब जल्द ही अहान आपको सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे। वे इन दिनों बॉलीवुड की अपनी पहली फिल्म के लिए लंदन में स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ काफी वर्कआउट भी कर रहे हैं। अहान साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बन रही फिल्म दे दनादन से डेब्यू करेंगे।
https://twitter.com/karanjohar/status/803114412374491136
वहीं पिता सुनील शेट्टी ने भी फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में अपने बेटे का स्वागत किया और उन्हें जल्द परदे पर आने को कहा। सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया किया ईश्वर ने हमें सबकुछ दिया। हमेशा चमकते रहो अहान। फिल्मों की खूबसूरत दुनिया में स्वागत है। तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं।
God owes us nothing but gives us everything. Always stay grounded Ahan. Welcome to the beautiful world of films. Always there for you. Papa. pic.twitter.com/ei3iChp0Uq
— Suniel Shetty (@SunielVShetty) November 28, 2016