Ahan Shetty Dating Mysterious Girl: एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों मिस्ट्री गर्ल को डेट करने के चलते चर्चा में हैं। बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटे अहान और मिस्ट्री गर्ल की तस्वीरें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। खबरों की मानें तो अहान बीते दो-तीन सालों से तानिया श्रॉफ नाम की फैशन डिजाइनर संग रिलेशनशिप में हैं। अहान और तानिया को कई मौकों पर एक साथ देखा जा चुका है। तानिया अहान की फिल्म तड़प के मुहूर्त के समय भी सेट पर मौजूद थीं। अब अहान ने तानिया को डेट करने का हिंट खुद ही सोशल मीडिया पर दे दिया है।
तानिया श्रॉफ ने हाल ही में अहान के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ तानिया ने कैप्शन लिखा- माय रॉक। तानिया की तस्वीर पर कमेंट करते हुए अहान ने लिखा- आई लव यू। वहीं कमेंट बॉक्स में भी तमाम फैन्स ने कमेंट कर परफेक्ट कपल बताया है। खबरों की मानें तो इन दिनों तानिया और अहान एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं और समुद्र की यात्रा कर रहे हैं। दोनों ग्रीस, इटली और फ्रांस की सैर कर रहे हैं। दोनों ने अपने सैर-सपाटे की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।
करियर की बात करें तो अहान शेट्टी मिलन लूथरिया की फिल्म ‘तड़प’ में नजर आएंगे। यह तेलुगू की सुपरहिट फिल्म RX100 का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया भी लीड भूमिका में होंगी। इस फिल्म के लिए दोनों एक साथ कई सीन की शूटिंग भी की है।
मिलन ने फिल्म के बारे में मीडिया से बातचीत में कहा, ”फिल्म की कहानी बेहद रूचिकर है। यह प्यार और नफरत से भरी है जो दर्शकों को हैरान करेगी। यह एक स्टार्क लव स्टोरी है, जिसमें दोनों ही स्टार्स की अहम भूमिका होगी। मैंने तारा और अहान को वर्कशॉप में रिहर्सल के दौरान देखा है, दोनों के बीच शानदार केमेस्ट्री है।”