Sui Dhaaga Box Office Collection Day 16: वरुण धवन की ‘सुई धागा’ बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। अपनी रिलीज़ के 15 दिनों बाद इस  फिल्म से दर्शकों की रूचि थोड़ी कम होने लगी है। इसके अलावा कई फिल्में रिलीज़ होने की वजह से ही अनुष्का शर्मा और वरूण धवन की इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ रहा है। ट्रेड पंडित ये अंदाजा लगा रहे थे कि ये फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी लेकिन रिलीज़ के दो हफ्ते बाद भी फिल्म सौ करोड़ के आंकड़ें तक नहीं पहुंच पाई है।

‘सुई धागा’ ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 1 करोड़ 75 लाख रुपए, शनिवार को 3 करोड़ 10 लाख रुपए का बिजनेस किया था। रविवार को फिल्म ने 4 करोड़ 35 लाख रुपए का कारोबार किया था। सोमवार और मंगलवार को मिलाकर फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपए की कमाई की है। बुधवार को फिल्म 1-1.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म ने रिलीज़ के पहले हफ्ते में 62.5 करोड़ का और दूसरे हफ्ते में 13.30 करोड़ का बिज़नेस किया है। ये फिल्म अब तक 78 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

शरत कटारिया द्वारा निर्देशित फिल्म सुई धागा की शूटिंग दिल्ली और मध्यप्रदेश में हुई है। फिल्म 28 सितंबर को देश के विभिन्न सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में वरूण धवन और अनुष्का शर्मा लोअर मिडिल क्लास पति पत्नि का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले पति-पत्नी के संघर्ष पर आधारित है। केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया थीम से प्रभावित इस फिल्म में यह दिखलाया गया है कि कैसे एक आम इंसान अपनी इच्छाशक्ति और मेहनत के बल पर सफलताएं हासिल कर सकता है।