टीवी एक्ट्रेस सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में नजर आईं। इसमें वो ‘सुरसुरी भाभी’ के किरदार से पॉपुलर हुईं। वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर बेबी बंप पर फोटोज शेयर कर प्रेग्नेंसी (Sugandha Mishra Pregnancy) का ऐलान किया है। उन्होंने पति संकेत भोसले के साथ तस्वीरें शेयर की है। शादी के दो साल बाद वो मां बनने वाली हैं। ऐसे में आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बता रहे हैं। उनकी प्रेम की कहानी एक अफवाह के साथ शुरू हुई थी। चलिए बताते हैं…
सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) ने एक इंटरव्यू में पति संकेत भोसले (Sanket Bhosale) के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया था। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान बताया था कि सुगंधा मिश्रा ने हमेशा ही ग्रैंड वेडिंग का सपना देखा था। उन्होंने बताया था कि वो 2020 में ही शादी करने वाली थीं लेकिन, लॉकडाउन के चलते उनकी वेडिंग डेट को पोस्टपोन करना पड़ा। वहीं, एक्ट्रेस संकेत भोसले के साथ अपने प्यार की कहानी के बारे में बताया था कि संकेत और वो एक अच्छे दोस्त थे। दोनों के मन में एक-दूसरे के लिए फीलिंग्स तब आई जब उनकी डेटिंग की खबरें सामने आई। डेटिंग की अफवाहों तक वो एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे थे। जब पहली बार इनकी डेटिंग की खबरें सामने आई तो उनका परिवार पीछे पड़ गया था। फैमिली का रिएक्शन था कि उनकी अफवाह अगर सच है तो उन्हें कोई दिक्कत नहीं है।
दो बार टली सुगंधा मिश्रा की शादी
सुगंधा मिश्रा ने बताया था कि पहले उन्होंने साल 2020 में शादी करने का फैसला किया था। उनकी शादी दो बार टली थी। ग्रैंड शादी चाहती थीं इसकी वजह से उन्होंने कोरोना काल में मैरिज को पोस्टपोन कर दिया था और उन्होंने इसे 2021 में शादी करने का फैसला किया था। उनको लगा कि तब तक सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसके बाद सुगंधा और संकेत ने जनवरी 2021 में शादी करने का फैसला किया लेकिन, उस टाइम शुभ मुहूर्त नहीं था। फिर, मुहूर्त मार्च और अप्रैल में जाकर निकला। वो आलीशान शादी करना चाहती थीं इसकी वजह से ही वो इसे एक बार और पोस्टपोन करना चाहती थीं लेकिन फिर अंत में अप्रैल में कपल की शादी के डेट फाइनल हुई थी।
आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले ने पंजाबी रिति-रीवाज के साथ शादी की थी। उनकी शादी में 25 लोग शामिल हुए थे। कपल ने पंजाब में सात फेरे लिए थे। इनकी वेडिंग में करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
सोशल मीडिया पर किया प्रेग्नेंसी का ऐलान
आपको बता दें कि सुगंधा मिश्रा ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया के जरिए किया है। वो शादी के दो साल बाद प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने बेबी बंप में पति संकेत के साथ तस्वीरें शेयर की है। इसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इसे शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने लिखा, ‘खुशियां आने वाली है… और इंतजार नहीं कर सकती। अपना प्यार और अशीर्वाद बनाए रखिए।’ उनकी इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया।