फिल्ममेकर शेखर कपूर की पूर्व पत्नि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक बार कहा था कि निर्देशक राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती हैं। ये बात सुनकर वर्मा डर गए थे। उन्होंने इसे इतनी गंभीरता से लिया कि सुचित्रा को अपने ऑफिस बुला लिया था। तब सुचित्रा ने कहा था कि राम गोपाल वर्मा ने उनका मजाक गंभीरता से ले लिया, वह इसे समझ नहीं पाये थे।
अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘ड्रामा क्वीन’ में, उन्होंने RGV को भेजे एक मैसेज का जिक्र किया है। जो था, “क्या तुम मुझसे शादी करोगे?” सुचित्रा और आरजीवी ने फिल्म ‘माई वाइफ्स मर्डर’ और ‘रण’ में साथ काम किया था। अपनी किताब में सुचित्रा ने ये नहीं बताया कि ये केवल मजाक था।
सुचित्रा ने आगे बताया कि RGV ने उनका ऑफर ठुकरा दिया और कहा कि वह महिलाओं को केवल फिजिकल इंटिमेसी के लिए इस्तेमाल करते हैं और वर्मा को केवल उनका शरीर अच्छा लगता है दिमाग नहीं। उन्होंने कहा था,”मेरी राय में, महिलाओं को देखा जाना चाहिए और सुना नहीं जाना चाहिए।”
सच में राम गोपाल वर्मा से शादी करना चाहती थीं सुचित्रा?
हालांकि बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में सुचित्रा ने कहा था कि ये सब बस एक मजाक था। उस बारे में बात करते हुए सुचित्रा ने कहा,”ये हुआ था लेकिन बस मजाक में। राम गोपाल वर्मा से कोई शादी करने की कैसे सोच सकता है? वह एक बहुत अच्छे इंसान हं, लेकिन वह मेरे मैसेज से डर गए थे ये और भी मजे की बात है।”
सुचित्रा ने आगे कहा,”उन्होंने मेरी बात को गंभीरता से ले लिया था, वह बहुत डर गए थे। उन्होंने मुझे अपने ऑफिस में बुलाया और बताया कि मैं कितनी अच्छी लड़की हूं और वह कितने भयानक इंसान हैं और मुझे इस सब के बारे में नहीं सोचना चाहिए… मैंने कहा, ‘रामू, यह सिर्फ एक मजाक था।” सुचित्रा ने इंडस्ट्री में एक एक्ट्रेस और गायिका के रूप में काम किया है। उन्होंने साल 1999 में शेखर कपूर से शादी की थी जो 2007 तक चली थी।