Street Dancer 3D Movie Review, Rating, Box Office Collection LIVE Updates: वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही स्टारर फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। डांस धमाल से भरपूर ये फिल्म काफी पसंद की जा रही है। फिल्म रिलीज से पहले स्ट्रीट डांसर को देखने वाले लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की झड़ी लगा दी है। 24 जनवरी को रिलीज होने वाली वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर देश भर में 3100 स्क्रीन्स पर रिलीज होने जा रही है। वहीं कंगना रनौत की पंगा 1200 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है ऐसे में माना जा रहा है कि स्ट्रीट डांसर नंबर ले जाएगी।
बात करें अगर रिव्यू की तो स्पेशल स्क्रीनिंग देख चुके फैंस इस फिल्म की तारीफें कर रहे हैं। कुछ लोगों को फिल्म के गाने पसंद आए, किसी को नोरा और श्रद्धा का डांस अच्छा लगा, किसी को सिर्फ नोरा के हिटिंग मूव्स और हॉटनेस पसंद आई तो किसी को फिल्म की कहानी अच्छी लगी। नोरा फतेही और श्रद्धा कपूर के बीच कौन बेहतर है ये भी ऑडियंस बात करती नजर आई।
वहीं केआरके ने भी वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर का रिव्यू शेयर किया। अपने रिव्यू में केआरके बोले- लंदन बेस्ड इस फिल्म में वरुण धवन एक इंडियन डांसर बने हैं। वहीं श्रद्धा कपूर एक पाकिस्तानी डांसर बनी हैं। दोनों एक दूसरे से बहुत ज्यादा नफरत करते हैं। दोनों के अलग ग्रुप हैं लेकिन काम एक ही है स्ट्रीट्स पर नाचना। इसलिए वो हमेशा साथ रहते हैं। केआरके के ट्वीट से छलकता है कि उन्हें ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आई। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। जानिए और किस-किस ने क्या-क्या कहा Varun Dhawan की फिल्म देख कर:-
Street Dancer 3D फिल्म स्टार कास्ट: वरुण धवन, नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर
Street Dancer 3D फिल्म डायरेक्टर: रेमो डिसूजा
श्रद्धा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में 10 साल का सफर तय कर लिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में तीन पत्ती फिल्म से की थी। फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इसके बाद 2013 में आई आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी फिल्म आशिकी 2। फिल्म सुपरहिट साबित हुई और श्रद्धा को भी फिल्म के जरिए खूब पॉपुलरिटी मिली।
केआरके ने लिखा कि ये फिल्म दिग्गज डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा का करियर निर्देशक के तौर पर हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि उसकी लास्ट फिल्म रेस 3 थी जिसे इससे तुलना करने पर शोले कहा जा सकता है।
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्ट्रीट डांसर 3डी की स्टार कास्ट टिक-टॉक स्टार बाबा जैकसन यानी युवराज सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही है। वरुण ने इस वीडियो के कैप्शन में बाबा को रियल स्ट्रीट डांसर बताया है।
फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D साल 2013 में आई फिल्म 'एबीसीडी' का तीसरा भाग है। फिल्म के लेखक और निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। इसका निर्माण भूषण कुमार ने किया है।
ट्रेड एनालिस्ट सुमित कदेल की मानें तो फिल्म स्ट्रीट डांसर 3डी पहले दिन 14 से 16 करोड़ रुपए तक की ओपनिंग मिल सकती है। फिल्म को एड्वांस बुकिंग भी अच्छी मिली हैं। बता दें कि फिल्म का बजट करीब 70 करोड़ रुपए का है।
फिल्म स्ट्रीट डांसर 3D में वरुण धवन ने गजब का डांस किया है। इसके साथ ही उनकी स्क्रीन प्रजेंस का करिश्मा उनके काम आया है।
'स्ट्रीट डांसर' टीम के साथ फिल्म प्रमोशन के लिए दिल्ली आए वरुण और श्रद्धा कपूर। इस दौरान दोनों ने टीम के साथ गुरुद्वारा बंगला साहिब पहुंचे और फिल्म के सफल होने की कामना भी की। दोनों ने बंगला साहिब में कुछ बिताया और मत्था टेकने के बाद दोनों सितारों ने गुरुद्वारे में सेवा भी की।
कमाल आर खान ने अपने ट्वीट में लिखा: 'यह क्लाइमैक्स है और श्रद्धा कपूर के पाकिस्तानी माता-पिता को उनके डांस के बारे में पता चला, इसलिए अब वो कभी डांस नहीं करेंगी। 'स्ट्रीट डांसर 3डी' ढाई घंटे की महान यातना है।
इस फिल्म के गाने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म और इंटरनेट पर छाए हुए हैं। गाने में तीनों स्टार्स वरुण धवन, श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही का अंदाज बेहद शानदार और निराल है। फिल्म को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। लेकिन शायर केआरके (कमाल आर खान) को वरुण धवन की स्ट्रीट डांसर पसंद नहीं आई।
वरुण धवन की फिल्म स्ट्रीट डांसर को बहुत अच्छे रिएक्शन मिल रहे हैं। कई लोग जिन्होंने फिल्म स्क्रीनिंग में देख ली है, उन्होंने तो स्ट्रीट डांसरको 4 तक स्टार्स दिए हैं।