स्टार प्लस पर शुरू होने वाला टीवी शो नामकरण शुरू होने से पहले ही चर्चा में आ गया है। इस शो के चर्चा में आने की वजह से इसका एक सेंशुअस सीन है। जिसे इस शो के स्टार्स विराफ पटेल और बरखा सेनगुप्ता ने बड़े ही ग्रेसफुली निभाया है। इस शो के मेकर्स ने मशहूर गाने ‘आज जाने की जिद ना करो’ को रिक्रियेट किया है। इस बार इस गाने को अरिजीत सिंह से गवाया गया है। इस गाने पर अरिजीत की आवाज ने जादू किया ही है। वहीं दोनों एक्टर्स ने भी इसे बखूबी निभाया है।

शो से जुड़े सूत्रों का कहना है इस सीन के लिए दोनों एक्टर्स को इंटिमेट होना था। दोनों ही स्टार्स ने इस मुश्किल सीन का बड़ी ही खूबसूरती से किया। यह सीन सेंशुअसनेस के सारे पैमाने तोड़ रहा है और आपको बता दें कि यह सीन केवल एक टेक में फाइनल हो गया था। उन्होंने बताया, इस सीन की शूटिंग के दौरान दोनों की केमिस्ट्री सेट पर चर्चा का विषय थी। सभी लोगों ने दोनों की इस परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की।

यह शो 12 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो की कहानी एक बच्ची अवनी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस शो में समाज की चली रही पुरानी प्रथाओं पर सवाल खड़े किए जाएंगे। इसमें 10 साल की बच्ची का सफर दिखाया जाएगा। किस तरह वह अपनी एक पहचान बनाती है और अपनी किस्मत का जिम्मा खुद उठाती है।

इस शो की लीड एक्ट्रेस की बात करें तो बरखा बिष्ट सेनगुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2004 में कितनी मस्त है जिंदगी शो से की थी। यह MTV पर आता था। उनका आखिरी सीरियल संकट मोचन महाबली हनुमान था। इसमें वह अंजनी कि किरदार में थीं। वहीं विराफ पटेल पहले मर्चेंट नेवी में थे। साल 1999 से 2004 तक मर्चेंट नेवी में काम करने के बाद विराफ ने अपने भाईयों के कहने के बाद ग्रासिम मिस्टर इंडिया में हिस्सा लिया। इसमें उन्होंने द ग्रासिम मिस्टर इंडिया 2005 का टाइटल जीता था। उन्हें यशराज फिल्म्स की टीवी सीरीज माही वे से पहचान मिली।

Read Also:ऋषि कपूर ने दिया फैन के ट्वीट का जवाब, बताया कैसे विलेन का रोल निभाना पसंद करेंगे

Read Also:फिल्म ‘सात उचक्के’ का पहला पोस्टर रिलीज, देसी लुक में नजर आए सभी सितारे