Sriti Jha, Kumkum Bhagya: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और दर्शकों की फेवरेट टेलीविजन ‘बहू’ सृति झा इन दिनों अपने करियर में मिल रही सक्सेस को काफी एंजॉय कर रही हैं। सृति झा ने अपने करियर में काफी स्ट्रगल किया है तब कहीं जाकर एक्ट्रेस को ये मुकाम हासिल हुआ है। ये मुकाम हासिल करने के लिए सृति ने काफी मेहनत की है। लेकिन इस बीच सृति ने ऐसे कई सीरियल्स के ऑफर्स को भी ठुकराया जो उनके करियर को किसी भी मोड़ पर नई दिशा दे सकते थे।
जी हां, सृति झा काफी लंबे वक्त से एक ही सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के साथ जुड़ी हुई हैं। 9 एक्स चैनल से शो ‘जिया जले’ के जरिए दर्शकों की आंखों को भाने वाली सृति झा ने कुमकुम भाग्य का दामन ऐसे थामा कि अब तक छोड़ा ही नहीं। सृति को एकता कपूर का सीरियल कुमकुम भाग्य कुछ ऐसा भाया कि आज तक वह इस शो में दिखाई दे रही हैं। सृति को शायद एकता के इस शो पर पहले से ही इतना भरोसा था कि उन्होंने अपना सारा फोकस इसी पर रखा और बाकि शो ऑफर्स का बलिदान दिया। आइए देखें अब तक सृति कौन-कौन से शोज को ‘ना’ कह चुकी हैं:-
‘कैसा ये इश्क है अजब सा रिस्क है’- लाइफ ओके पर प्रसारित किए गए इस शो में पहले सृति झा को मेन लीड के तौर पर जगह मिली थी। लेकिन सृति ने इस सीरियल में काम करने से किसी खास वजह के चलते मना कर दिया।
दूसरा शो था स्टार प्लस का सीरियल ‘गुलाल’। इस शो में भी सृति को मेन लीड में काम करने का ऑफर मिला था लेकिन सृति को इस शो की कहानी में दम नहीं दिखा। लिहाजा उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया।
‘कितनी मोहब्बत है’ शो भी सृति को ऑफर किया गया था लेकिन सृति ने इसे भी करने से मना कर दिया। बाद में इस शो में कृति कामरा को लिया गया। इस शो को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
शो ‘जोधा अकबर’ में सृति को काम करने का ऑफर मिला था। लेकिन सृति ने इस सीरियल के लिए भी ना कहा। ये शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था। ये शो जीटीवी के हिट शोज में से एक बन चुका था। सृति के मना करने के बाद इस शो में परिधी शर्मा को काम मिल गया।
शो ‘छनछन’ में भी सृति को मेन रोल ऑफर हुआ था लेकिन सृति ने इसे भी ठुकरा दिया था। इस रोल में बाद में सनाया ईरानी नजर आई थीं।
पॉपुलर टेलीविजन एक्ट्रेस सृति झा
