बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी का निधन 54 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से हो गया। श्रीदेवी के अकस्मात निधन से उनका परिवार और पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया है। अचानक आई उनकी मौत की खबर को सुनकर हर कोई हैरान है। वहीं अब फिल्मी सितारे श्रीदेवी से जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ एक्टर ऋतिक रोशन ने किया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीदेवी के साथ अपनी एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो ऋितक के बचपन की है। जब वह एक चाइल्ड एक्टर के रूप में श्रीदेवी की फिल्म में काम कर रहे थे।

श्रीदेवी की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। शनिवार रात 11 बजे कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी मौत हुई। ऋतिक ने श्रीदेवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं उन्हें बहुत ज्यादा प्यार करता था, उनका फैन था। मेरा पहला एक्टिंग शॉट श्रीदेवी के साथ था। मैं उनके सामने नर्वस था और मुझे याद है कि किस तरह उन्होंने कांपते हुए मुझसे हाथ मिलाया था ताकि मुझे लगे कि वह मेरी वजह से नर्वस हैं। ऐसा उन्होंने मेरा कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए किया था। हमें हंसना था और वह तब तक हंसती रहीं जब तक मैंने सही नहीं किया। आप हमेशा याद आती रहेंगी मैम’।

ऋतिक द्वारा शेयर की गई यह फोटो 1986 में आई फिल्म भगवान दादा से जुड़ी हुई है। इस फिल्म में ऋतिक एक चाइल्ड एक्टर के रूप में काम किया था। यह ऋतिक की पहली फिल्म थी जिसमें उन्हें बोलने का मौका मिला था। इससे पहले उन्हें किसी भी फिल्म में कोई डायलॉग नहीं मिला था। फिल्म में श्रीदेवी के साथ लीड रोल में एक्टर राकेश रोशन और रजनीकांत नजर आए थे।

श्रीदेवी से जुड़ी सारी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

बता दें श्रीदेवी भतीजे की शादी को अटेंड करने के लिए पति बोनी कपूर और बेटी खुशी कपूर के साथ गईं थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोनी कपूर खुशी के साथ मुंबई वापस लौट आएं थे, जबकि श्रीदेवी ने होटल में रुकने का फैसला किया था। श्रीदेवी को बोनी कपूर सरप्राइज देने के लिए दोबारा दुबई गए थे। बोनी कपूर और श्रीदेवी कुछ देर के बाद डिनर के लिए भी जाने वाले थे। श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गईं थीं, लेकिन कुछ देर बार वह बोनी कपूर के बाथटब में बेहोश मिलीं। जब उन्हें अस्पताल ले जाया गया तब उन्हें डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

https://www.jansatta.com/entertainment/