हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था। अब श्रीदेवी को गुजरे हुए साल भर बीतने वाला है। लेजेंड श्रीदेवी की पुण्यतिथि आने वाली है। ऐसे में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर फैन्स द्वारा खूब शेयर की जा रही है। तस्वीर श्रीदेवी की है, इस तस्वीर में श्रीदेवी के साथ सलमान खान और रजनीकांत भी नजर आ रहे हैं। फैन्स के बीच इस फोटो की काफी चर्चा हो रही है। ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की जा रही तस्वीर को देख कर फैन्स श्रीदेवी को याद कर रहे हैं।
दरअसल, इस तस्वीर को फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने शेयर किया है। अपने ट्विटर अकाउंट से सलमान, रजनी और श्रीदेवी की ये तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें कैप्शन में लिखा है- ‘वॉव’। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को देख कर फैन्स काफी खुश हो गए और श्रीदेवी को याद करने लगे। कुछ फैन्स ने तो श्रीदेवी की इस तस्वीर को क्रॉप कर के पोस्ट करना शुरू कर दिया। देखें ये तस्वीर:-
Wowwwww pic.twitter.com/LF1DK32HJZ
— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 7, 2019
बता दें, आने वाली 24 तारीख को श्रीदेवी की बरसी है, ऐसे में खबरें हैं कि श्रीदेवी का परिवार उनकी पुण्यतिथि में बड़ी पूजा की तैयारी कर रहा है। पूरा कपूर परिवार श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में इकट्ठा होकर इस पूजा को संपन्न करेंगे। श्रीदेवी के लिए होने वाली इस पूजा में पति बोनी कपूर दोनों बेटियां खुशी और जाह्नवी कपूर के साथ चेन्नई पहुंचेंगे। बता दें, साल 2018 में श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। श्रीदेवी की मौत दुबई में हुई थी। दुबई के एक होटल के कमरे में श्रीदेवी मृत पाई गई थीं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीदेवी होटल के बाथरूम में पानी से भरे बाथटब के अंदर पाई गई थीं। श्रीदेवी दुबई मोहित मारवाह की शादी में शरीक होने अपने परिवार के साथ गई थीं। शादी संपन्न होने के बाद श्रीदेवी ने पति बोनी से दुबई में कुछ वक्त गुजारने का आग्रह किया था। इसके बाद पति बोनी अपने काम से वापस मुंबई चले आए थे। वहीं कुछ वक्त बाद पीछे से खबर आई कि श्रीदेवी का निधन हो गया है।
