बॉलीवुड की मशहूर और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने इंडस्ट्री में अपने शानदार अंदाज और एक्टिंग से पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। फैन्स उनकी खूबसूरती के बेहद दीवाने हुआ करते थे। लेकिन 24 फरवरी 2018 को अचानक श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था, उनके निधन से इंडस्ट्री के साथ-साथ फैन्स को भी सदमा पहुंचा था। वहीं श्रीदेवी फिल्मों के अलावा उनकी लव लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा में रही ही थीं, उनके अफेयर के चर्चें भी जमकर हुआ करते थे।

श्रीदेवी को अभिनेता जितेंद्र बेहद पसंद थे, वो उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। यहां तक कि अभिनेत्री ने तो अपने करियर की सफलता का श्रेय भी जितेंद्र को दे दिया था। दरअसल सुपरहिट फिल्म ‘हिम्मतवाला’ में जितेंद्र के कहने पर ही कास्ट किया गया था। इसके बाद श्रीदेवी उन्हें अपना दिल दे बैठी थीं, लेकिन इसकी जानकारी जब जितेंद्र की पत्नी शोभा को पता चली तो वो काफी नाराज हुई थीं। बाद में शोभा, श्रीदेवी को अपने घर पर बुलाकर समझाया भी था।

वहीं इंडस्ट्री में श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती के अफेयर के भी जमकर चर्चे हुए थे। कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी। इतना ही नहीं उनकी शादी के बारे में करीब तीन सालों तक किसी को भी पता नहीं चला था। दूसरी तरफ मिथुन चक्रवर्ती अपनी पत्नी योगिता बाली से तलाक नहीं लेना चाहते थे, इस वजह से दोनों अलग हो गए थे।

इसी बीच श्रीदेवी के लाइफ में बोनी कपूर की एंट्री होती है। बोनी कपूर ने जब श्रीदेवी को पहली बार देखा था तभी वो उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। अक्सर बोनी उनसे नजदीकियां बढ़ाने की कोशिश करते थे, जिसे देख मिथुन चक्रवर्ती बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने तो बोनी कपूर को कई बार श्रीदेवी से दूर रहने तक की धमकी भी दी थी।

बाद में मिथुन चक्रवर्ती, श्रीदेवी और बोनी कपूर को साथ देख इतना परेशान हो गए थे कि उन्होंने अभिनेत्री से बोनी कपूर को राखी तक बंधवा दी थी। इस बात की पुष्टि खुद बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना शॉरी भी कर चुकी थीं।

दूसरी तरफ श्रीदेवी की जिंदगी कई उतार-चढ़ाव से भरी हुई थी। पिता का निधन के बाद वो अपनी जिंदगी में हार गई थीं और टूट गई थीं। उस वक्त बोनी कपूर ने उनका साथ दिया था। इसके बाद दोनों करीब आने लगे और एक लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद श्रीदेवी और बोनी कपूर ने 2 जून 1996 को शादी करली थी।